मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद : भाजपा नेता ने VHP नेता को मारी गोली, मोहन भागवत के पंडितों पर दिए गए बयान को लेकर हुआ था विवाद

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में भाजपा नेता रजत शर्मा ने VHP नेता संतोष पंडित को गोली मार दी गई। संतोष पंडित को गंभीर हालत में साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही S…

मुरादाबाद : भाजपा नेता ने VHP नेता को मारी गोली, मोहन भागवत के पंडितों पर दिए गए बयान को लेकर हुआ था विवाद
मुरादाबाद : भाजपा नेता ने VHP नेता को मारी गोली, मोहन भागवत के पंडितों पर दिए गए बयान को लेकर हुआ था विवाद | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में भाजपा नेता रजत शर्मा ने VHP नेता संतोष पंडित को गोली मार दी गई। संतोष पंडित को गंभीर हालत में साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही SSP हेमराज मीणा समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। घटना मझोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानसरोवर कॉलोनी के गेट पर एचडीएफसी बैंक के सामने शनिवार 11 फरवरी की शाम करीब सात बजे की है|



VHP नेता संतोष पंडित और भाजपा नेता रजत शर्मा दोनों एक-दूसरे को जानते हैं| दोनों कई सालों से दोस्त थे। बताया जा रहा है,RSS प्रमुख मोहन भागवत के पंडितों पर दिए गए बयान को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए थे। रजत ने भागवत के पंडितों पर दिए गए बयान को ब्राह्मणों का अपमान बताकर  8 फरवरी को भागवत के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। 



भागवत के खिलाफ प्रदर्शन के बाद संतोष पंडित ने रजत शर्मा को भाजपा से बाहर करने की मांग की थी| यह विरोध प्रदर्शन 8 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की युवा इकाई द्वारा किया गया था। जिसे रजत शर्मा ने लीड किया था।  प्रदर्शन में मोहन भागवत मुर्दाबाद और भागवत हाय-हाय के नारे भी लगाए गए थे। इसे लेकर विहिप नेता संतोष पंडित ने रजत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।



घटना के समय नया मुरादाबाद निवासी संतोष पंडित अपने दो अन्य साथियों के साथ एक मीटिंग से लौटे थे। वह मानसरोवर गेट पर HDFC बैंक के सामने ऑटो से उतरे थे। तभी बाइक पर पहुंचे रजत शर्मा ने उन्हें गोली मार दी। CO सिविल लाइंस डॉ. अनूप सिंह ने बताया, ''विहिप नेता को शहर के नागफनी एरिया में रहने वाले रजत शर्मा ने गोली मारी है।''



VHP नेता संतोष पंडित को गोली मारकर घायल कर देने की घटना के संबंध में मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   हेमराज मीणा ने बताया, 'मझोला थाना में रजत शर्मा नामक व्यक्ति ने संतोष पंडित(VHP नेता) को गोली मार दी है। ये दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। घायल की स्थिति अभी स्थिर है। दोषी की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।