मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुरुग्राम के बाद अब गाजियाबाद में स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: उल्टी आने पर मासूम ने खिड़की से बाहर निकाला सिर, अचानक ड्राइवर ने मोड़ दी बस; हिरासत में प्रिंसिपल

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बाद गाजियाबाद में भी स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही से मासूम की मौत हो गई| गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार सुबह स्कूल बस में सवार 5वीं कक्षा के एक बच्चे की मौत…

गुरुग्राम के बाद अब गाजियाबाद में स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: उल्टी आने पर मासूम ने खिड़की से बाहर निकाला सिर, अचानक ड्राइवर ने मोड़ दी बस; हिरासत में प्रिंसिपल
गुरुग्राम के बाद अब गाजियाबाद में स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: उल्टी आने पर मासूम ने खिड़की से बाहर निकाला सिर, अचानक ड्राइवर ने मोड़ दी बस; हिरासत में प्रिंसिपल | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बाद गाजियाबाद में भी स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही से मासूम की मौत हो गई| गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार सुबह स्कूल बस में सवार 5वीं कक्षा के एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। छात्र बस से स्कूल जा रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर उल्टी करने लगा। तभी ड्राइवर ने बस को लापरवाही से मोड़ दिया। इसमें बच्चे का सिर लोहे के गेट (एंट्री गेट की दीवार) से टकरा गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही मासूम ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया।



गाजियाबाद (ग्रामीण) के एसपी इराज राजा ने कहा,''हमें सूचना मिली कि एक 5वीं कक्षा के छात्र को स्कूल बस में किसी कारण सिर में चोट लगी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। मामला दर्ज़ कर बस ड्राइवर की तलाश जारी है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है| 



मोदीनगर की सूरत सिटी कॉलोनी में नितिन भारद्वाज, पत्नी नेहा, पुत्र अनुराग और पुत्री अंजली के साथ रहते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा अनुराग भारद्वाज मोदीनगर-हापुड़ रोड स्थित दयावती पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। अनुराग स्कूल बस से ही आता-जाता था।



बुधवार सुबह सात बजे अनुराग स्कूल बस में सवार हुआ। बस हापुड़ मार्ग पर पहुंची तो अचानक अनुराग को उल्टी होनी शुरू हो गई। अनुराग खिड़की से सिर बाहर निकालकर उल्टी करने लगा। इसी बीच चालक ने मोदीपोन पुलिस चौकी के सामने स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक बस तेजी से मोड़ दी। इससे लोहे के गेट से अनुराग का सिर जा टकराया। अनुराग तेजी से चिल्लाया तो बस ड्राइवर ने बस रोकी। लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।



मासूम बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-पिता भागते-दौड़ते स्कूल पहुंचे। वहां बच्चे का शव देखकर वह बिलख पड़े। पैरेंट्स ने ड्राइवर की लापरवाही पर स्कूल प्रिंसिपल से हाथापाई करते हुए उन पर चप्पलें फेंक दी। बीच-बचाव करने आए टीचर्स को भी पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। फिलहाल, पुलिस ने प्रिंसिपल को कस्टडी में ले लिया है।




जिस स्कूल वैन से उतरा मासूम, उसी के नीचे आने से हो गई दर्दनाक मौत

गुरुग्राम में स्कूल वैन की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई| 4 वर्षीय सिद्धार्थ नाम का मासूम लिटिल ड्रीम्स वर्ल्ड प्री स्कूल में पढ़ता था| बीते सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूल वैन से अपने घर लौट रहा था|  सिद्धार्थ जैसे ही वैन से उतरा ड्राइवर ने बिना देखे गाड़ी चला दी और लापरवाही के चलते 4 वर्षीय मासूम वैन के नीचे आ गया।



बच्चे को परिवार के लोग इलाज के लिए सिविल लाइन एरिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर आए| यहां कुछ देर इलाज के बाद बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|  परिवार की ओर से हॉस्पिटल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है| परिवार का कहना है कि बच्चे के इलाज में देरी की गई जिसके चलते उसकी मौत हुई है|



गुरुग्राम के थाना प्रभारी राजेंद्र ने कहा,''4 साल का बच्चा जो लिटिल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल में पढ़ता था। बच्चा जब अपने स्कूल की वैन से नीचे उतरा तो ड्राइवर की गलती के कारण बच्चा वैन के नीचे आ गया। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल लेकर आए जहां बच्चे की कुछ समय बाद मृत्यु हो गई| 



थाना प्रभारी राजेंद्र ने कहा,''परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अस्पताल के खिलाफ बच्चे का लापरवाही से इलाज करने का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज़ कराया है और स्कूल के ड्राइवर के खिलाफ भी एक मामला खेड़की दौला थाने में दर्ज़ कराया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।