गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पैसे लेकर अवैध शराब की तस्करी कराने वाले आबकारी विभाग के आरक्षी संदीप कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गया गिरफ्तार| आबकारी विभाग के आरक्षी संदीप कुमार के कब्जे से 500-500 के 8 नोट व 05-10 के दो नेपाली नोट भी बरामद हुए। इस मामले में आबकारी विभाग का एक मुख्य आरक्षी का भी शामिल है| फिलहाल वह अभी फरार है| फरार मुख्य आरक्षी की तलाश की जा रही है।
गाजियाबाद आज यानी बुधवार और मंगलवार को गाजियाबाद के थाना मुरादनगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पैरीफेरल के पास से एक अभियुक्त कुलवीर पुत्र वेद प्रकाश निवासी 1872/02,राजेन्द्रा कालोनी नई अनाज मण्डी रोहतक हरियाणा को अवैध शराब नाईट ब्लू मैट्रो लीकर बोतल (750ml) 71 बोतल व अवैध देशी शराब मार्का असली सन्तरा 60 पेटी (3000 पव्वे) एवं बीयर टयूवर्ग प्रीमियम स्ट्रोंग 500 एम0एल0 15 पेटी(360 केन) मय मिल्क वैन गाडी न0 यू0पी0 15 डीटी-4857 सहित गिरफ्तार किया गया था ।
पुलिस ने बताया,''अभियुक्त कुलवीर ने पूछताछ के दौरान बताया कि आबकारी विभाग के आरक्षी संदीप कुमार व मुख्य आरक्षी मदनपाल द्वारा उसे काफी पहले दुहाई टोल पर रोक लिया था तथा उसके फोन से उसके मालिक को फोन मिलवाकर चार लाख रुपये की घूस शराब छोडने के बदले मांगी गयी थी उसके बाद मालिक द्वारा इतने पैसे देने में असमर्थता जाहिर की गई तो इसके बाद एक लाख रुपये में शराब व ट्रक छोडने की बात तय हुई। किन्तु उसके बाद भी बात नही बनी तो आरक्षी संदीप ने टोल बूथ के अंदर ले जाकर अभियुक्त कुलवीर की जेब से अबैध रुप से सारे पैसे ले लिये थे। कुलवीर ने पूछताछ पर यह भी बताया कि उससे जो पैसे आरक्षी संदीप ने लिये है उसमें 500-500 के 08 नोट व इनके बीच में 02 नोट नेपाल के भी हैं जिसमें एक नोट 10 रुपये का व एक नोट 5 रुपये का है।
पुलिस ने बताया,''आरोपो की गम्भीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप से सख्ती से पूछताछ की गयी तथा उसकी तलाशी ली गयी तो उसकी जेब से ठीक वही 500-500 के 8 नोट व नेपाल के वही 2 नोट भी मिले, आरक्षी आबकारी संदीप बरामद रुपयो के बारे में कोई भी संतोषजनक उत्तर नही दे सका तथा आरक्षी आबकारी संदीप ने गिरफ्तारी से लेकर थाने आने तक पैसो के सम्बंध में कोई भी जानकारी अपने अधिकारियों व थाना पुलिस को नही थी। मुख्य आरक्षी मदन पाल को आबकारी विभाग के अधिकारियो तथा थाना पुलिस द्वारा तलाश किया गया किन्तु वह थाने से फरार हो गया था।
इस सम्बंध में आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह की तहरीर पर आरक्षी आबकारी संदीप कुमार व मुख्य आरक्षी आबकारी मदनपाल के विरुद्ध थाना मुरादनगर पर मु0अ0सं0 253/21 धारा 7/13(1) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। तथा आरक्षी आबकारी संदीप पुत्र श्री सरमन सिंह निवासी जयप्रकाश नगर भाटिया मोड थाना सिहानीगेट गाजियाबाद को अभियुक्त कुलवीर से घूस में लिये गये पैसो के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा व फरार मुख्य आरक्षी की तलाश की जा रही है।