मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 160000 रू. बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले गैंग का किया खुलासा| गोंडा पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले 3 लोगों को आज यानि बुधवार को गिरफ्तार किया|…

गोंडा: लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 160000 रू. बरामद
गोंडा: लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 160000 रू. बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले गैंग का किया खुलासा| गोंडा पुलिस ने लॉटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले 3 लोगों को आज यानि बुधवार को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 1,60,000 रुपया बरामद किया गया है| थाना छपिया पुलिस को लाटरी का झांसा देकर फ्रॉड करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत रकम बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।



पुलिस ने बताया,''3 अप्रैल को वादी वसीउल्लाह पुत्र चम्मल निवासी दौलतपुर माफी थाना छपिया ने लिखित सूचना दी कि कुछ लोगो ने 10 लाख की लाटरी के बहाने उससे रू0 1,60,000/की ठगी की है।



 इस सूचना पर थाना छपिया में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज थानाध्यक्ष छपिया व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्त अब्दुल अलीम के कब्जे से रू0 1,25,000/- नगद, 01 अदद मोबाइल व 01 अदद मोटरसाईकिल, अभियुक्त दीपू पाण्डेय के कब्जे से रू0 30,000/- नगद, 01 अदद मोबाइल व 01 अदद मोटरसाईकिल व अभियुक्त समरथ सिंह के कब्जे से रू0 5,000/नगद, 01 अदद मोबाइल व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद की गयी। 



पुलिस ने बताया,'''जनपद गोण्डा व आस-पास के जनपदों में लोगो को लाटरी/लकी ड्रा का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 





गिरफ्तार अभियुक्तगण अब्दुल अलीम पुत्र हैदर अली निवासी भिटौरा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर।  दीपू पाण्डेय पुत्र गिरजेश पाण्डेय निवासी कलनिया बैरावा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। समरथ सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम रामपुर पूरे ढाढू थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।