गाज़ियाबाद:जनपद गाज़ियाबाद के मोदीनगर के गोविंदपुरी क्षेत्र में कबूतरबाजी को लेकरदो पक्ष भिड़ गए, जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित पक्ष की ओर से उग्र पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में मोदीनगर पुलिस ने आज शुक्रवार को 3 भाइयों-आकाश, प्रशान्त, विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 25 जनवरी 2023 को कबूतरो के उड़ाने को लेकर आकाश पुत्र धर्मवीर, अतुल पुत्र जोगेन्द्र निवासी गली न0 06 सन्तपुरा थाना मोदीनगर व नागेन्द्र धवन पुत्र सुरेश कुमार धवन निवासी सन्तपुरा गोविन्दपुरी मोदीनगर से कहासुनी हो गयी थी। 26 जनवरी 2023 को सुबह करीब 09.00 बजे नागेन्द्र व उसके भाई गौरव के घर के बाहर आकाश, प्रशान्त, विशाल पुत्र गण धर्मवीर व अतुल पुत्र जोगेन्द्र व दो तीन अज्ञात लोगो ने लाठी डंडो व बैल्ट से उनके साथ मारपीट की। जिसके सम्बन्ध में थाना मोदीनगर पर सुसंगत धाराओं में 26 जनवरी को अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 27.01.23 को उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण आकाश, प्रशान्त, विशाल पुत्र गण धर्मवीर निवासी गली न0 06 सन्तपुरा थाना मोदीनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मोदीनगर ACP रितेश त्रिपाठी ने बताया, " मोदीनगर के गोविंदपुरी क्षेत्र में कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दूसरे दिन एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी-डंडों से पीटा, इस संबंध में उग्र पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कर अभियुक्तों को हिरासत में लेकर जांच जारी है|