मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 'ढहा' मकान, परिवार के 4 लोगों की मौत

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। लोनी के बबलू गार्डन में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत…

गाजियाबाद में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 'ढहा' मकान, परिवार के 4 लोगों की मौत
गाजियाबाद में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 'ढहा' मकान, परिवार के 4 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

 गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। लोनी के बबलू गार्डन में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में घर के मालिक मुनीर का बेटा मुज्जसर, बहू रुकैय्या (24), पोती इनायत (10 महीना) और बेटी सानिया (15 साल) शामिल हैं। 



पुलिस ने बताया, "थाना लोनी क्षेत्र निठोरा गांव में एक मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से हुई दुर्घटना में मकान के मलबे मे दबने के कारण 2 बच्ची व 02 महिलाओ की मृत्यु हो गई है।



SP (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया, "यह निठोरा गांव का मामला है। हमें 10 बजे सिलेंडर में धमाके की सूचना मिली थी। धमाके से 2 मंजिला घर गिरा जिसमें कई लोग दबे हैं। दमकल की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। 6 लोगों को बचाया जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायलों का उपचार करा रहे हैं|



सीएम योगी आदित्यनाथ ने  जनपद गाजियाबाद में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।