मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

KCR का ‘मिशन 2024’, 'TRS' पार्टी का नाम बदलकर 'BRS' रखा

हैदराबाद: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। विजयादशमी समारोह के बीच तेलंगाना भवन में आयोजित उनकी पार्टी…

KCR का ‘मिशन 2024’, 'TRS' पार्टी का नाम बदलकर 'BRS' रखा
KCR का ‘मिशन 2024’, 'TRS' पार्टी का नाम बदलकर 'BRS' रखा | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। विजयादशमी समारोह के बीच तेलंगाना भवन में आयोजित उनकी पार्टी की आम सभा की बैठक में एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर ‘भारत राष्ट्र समिति’ (बीआरएस) कर दिया है| 



TRS अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना भवन में पार्टी की आम सभा की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) कर दिया गया है।



2024 में लोकसभा चुनावों से पहले चंद्रशेखर के इस कदम को राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी के प्रवेश के तौर पर देखा जा रहा है| इस घोषणा के बाद से 2000 में लॉन्च की गई टीआरएस, अब बीआरएस के रूप में एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है|



तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) करने का फैसला आम सभा की बैठक में लिया गया है। TRS जनरल बॉडी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है। फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।



प्रस्ताव में कहा गया है कि टीआरएस - तेलंगाना राष्ट्र समिति - का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया गया है।  बैठक में शामिल जनता दल (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी, तेलंगाना के विधायक और कुछ किसान नेता शामिल थे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।