मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद पुलिस ने फरियाज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार: युवक ने बहन की ससुराल में की थी चोरी, फोनकर काम के बहाने बुलाया...फिर रस्सी से गला कसकर मार डाला

गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद में मंगलवार ,15 फरवरी 2022 की रात्रि में 28 साल के युवक फरियाद हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है|फरियाज हत्या का खुलासा करते हुए लोनी पुलिस ने हत्यारोपी अय्युब उर्फ मोहम्…

गाज़ियाबाद पुलिस ने फरियाज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार: युवक ने बहन की ससुराल में की थी चोरी, फोनकर काम के बहाने बुलाया...फिर रस्सी से गला कसकर मार डाला
गाज़ियाबाद पुलिस ने फरियाज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार: युवक ने बहन की ससुराल में की थी चोरी, फोनकर काम के बहाने बुलाया...फिर रस्सी से गला कसकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद में मंगलवार ,15 फरवरी 2022 की रात्रि में 28 साल के युवक फरियाद हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है|फरियाज हत्या का खुलासा करते हुए लोनी पुलिस ने हत्यारोपी अय्युब उर्फ मोहम्मद अय्यूब अली को गिरफ्तार कर लिया है| पिछले वर्ष फरवरी 2021 मे बहन की ससुराल मे चोरी तथा बहन से बत्तमीजी करने के लिए अय्युब ने फरियाज ने हत्या कर दी।



165 फरवरी 2022 को थाना लोनी क्षेत्र के दरी फैक्ट्री के इकराम नगर टोली नियर निवासी जाकिर अली पुत्र जमीरूदीन उर्फ जमीरू ने  थाना हाजा पर आकर सूचना दी कि 15 फरवरी की रात्रि में रजा मस्जिद मुस्तफाबाद निवासी अय्युब पुत्र इस्लामुदीन व अन्य साथी द्वारा मेरे भाई फरियाद की हत्या कर दी है| मामले में थाना लोनी पुलिस ने जाकिर अली की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। 



थाना लोनी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर अपराधी अय्युब उर्फ मोहम्मद अय्यूब अली पुत्र इस्लामुदीन निवासी पूर्वी मुस्तफाबाद बिस्मिलाह मस्जिद थाना लोनी गाज़ियाबाद को दिनांक 17 फरवरी 04.00 बजे पूर्वी मुस्तफाबाद बिस्मिलाह मस्जिद से गिरफ्तार किया है। 



पूछताछ के दौरान बताया अय्युब उर्फ मोहम्मद अय्यूब अली ने कि,''पिछले वर्ष फरवरी 2021 मे मृतक फरियाज व इसके साथियो ने मेरी बहन की ससुराल मे चोरी की थी तथा बहन से बत्तमीजी की थी, मान सम्मान के कारण मामला आपस मे रफा दफा कर दिया था| किन्तु मेरे मन तभी से कसक बनी रही कि फरियाज को सबक सिखाना है|  



पूरे वर्ष मै मौका तलाश कराता रहा... किन्तु फरियाज मुझे नही मिला किसी तरह मैने इसका नम्बर लिया| फरियाज से वार्ता की कि टाईल्स का एक काम है ...15 फरवरी को मैने शाम को फरियाज को फोन कर निठौरा रोड बुलाया तथा बहाने से फैक्ट्री के पास फरियाज को बात करते ले गया| इसने बीडी पी तभी मैने मौका पाकर इसके गले मे रस्सी डालकर फंदा लगाकर मार दिया और वहाँ अन्दर कमरे से बाहर की तरफ निकालकर मृत अवस्था में फरियाज को डाल दिया ,जिससे इसको कोई पहचान ले व रस्सी भी मैने वही मैदान के कोने मे छिपा दी थी। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।