मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इंडियन बैंक में कर्मचारियों की कमी एवं नेटवर्क फेल से परेशान हैं उपभोक्ता

डुमरिया डीह /गोण्डा: इंडियन बैंक में कर्मचारियों की कमी के चलते ग्राहक परेशान कैश का एक काउंटर होने के कारण लोगो को भुगतान लेने के लिए पूरे पूरे दिन इंतजार करना पडता है। इस समस्या को उच्चाधिकारियों क…

इंडियन बैंक में कर्मचारियों की कमी एवं नेटवर्क फेल से परेशान हैं उपभोक्ता
इंडियन बैंक में कर्मचारियों की कमी एवं नेटवर्क फेल से परेशान हैं उपभोक्ता | फ़ोटो: TVL News

डुमरिया डीह /गोण्डा: इंडियन बैंक में कर्मचारियों की कमी के चलते ग्राहक परेशान  कैश का एक काउंटर होने के  कारण लोगो को भुगतान लेने के लिए पूरे पूरे दिन इंतजार करना पडता है। इस समस्या को उच्चाधिकारियों को भी बताया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।



राष्ट्रीयकृत बैंक की  इंडियन बैंक की पूरे बाजार मे एक मात्र शाखा  है। यदि बैंको की बात की जाए तो पूरे बाजार मे दो बैंक हैं ! डुमरिया डीह में इंडियन बैंक की  । दूसरे नंवर पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक है, डुमरिया डीह इंडियन बैक मे अक्सर कनेक्टिविटी को लेकर अफरा-तफरी रहती है। अथवा बैंक मे कर्मचारियों की कमी है इस बैंक मे 30 से 40 हजार से अधिक  खाते संचालित होते हैं। 



गन्ना किसानो स्कूली बच्चों के क्षेत्रीय व्यापारियो के एव सरकारी कर्मचारियों के भी खाते इस बैंक मे है। लेनदेन के लिए कैश का मात्र एक ही काउटंर चलता है। कैशियर के साथ किसी सहायक के न होने से कैशियर को भी पूरी प्रकिया लेनदेन की अकेले करनी पडती है, जिसके चलते ग्राहको को भुगतान मे देरी होती है। इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बाद भी बैंक मे भीड सुबह   से शाम तक लगी रहती है । ग्राहक मजबूरी मे पूरे दिन बैंक का चक्कर काटते हैं।



आए दिन  नेटवर्क बधित होने के कारण खाता धारक बिना भुगतान के बैरंग लौट रहे हैं। वहीं बैंकिंग कार्य ठप है।



व्यापारियों ने बताया डुमरिया डीह शाखा मे ग्राहको को लेनदेन मे बहुत समय लगता है ज्यादा देर तक बैंक मे रहने से भी व्यापारियो को खतरा है। बैंक मे पर्याप्त स्टाफ नही है आए दिन bsnl  का सर्वर डाउन होने के  चलते ग्राहको को घंटो लाइन मे खडे रहना पडता है। डुमरिया डीह के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार यादव, संदीप यादव, अमन, अनिल कौशल ने बैंक के आर एम के प्रति नारजगी जताई एव स्टाफ बढ़ाने एव नेटवर्क व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की



क्या कहते है शाखा प्रबंधक

इस संबंध में मे शाखा प्रबंधक  ने बताया बैंक मे स्टाफ की कमी के कारण लगातार भीड का दबाव बढ रहा है उन्होंने  अफसर एंव एक बाबू की तैनाती के लिए विभाग को पत्र भेजे है

2- तकनीकी खराबी से नेटवर्क में समस्या हो रही है। नेटवर्क आता है। कुछ मिनट बाद फिर चला जाता है। उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया है। नेटवर्क खराबी दूर किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसएनएल की सेवा से बैंकिग कार्य प्रभावित है।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।