मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबा: भीमा का हत्यारा गिरफ्तार, शराब के नशे में पत्थर से कुचलकर मार डाला था

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में गुरुवार ,17 मार्च 2022 की रात एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। थाना विजयनगर पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कि…

गाजियाबा: भीमा का हत्यारा गिरफ्तार, शराब के नशे में पत्थर से कुचलकर मार डाला था
गाजियाबा: भीमा का हत्यारा गिरफ्तार, शराब के नशे में पत्थर से कुचलकर मार डाला था | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में गुरुवार ,17 मार्च 2022 की रात एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। थाना विजयनगर पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है| 18 मार्च को थाना विजयनगर पर सतवीर पुत्र प्यारे लाल जाटव निवासी पुराना विजयनगर ने लिखित सूचना अंकित करायी कि रात्रि में करीब 01.30 बजे उसके छोटे भाई सुनील उर्फ भीमा की किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर में पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी है| सतवीर की तहरीर पर पुलिस ने थाने पर केस दर्ज किया है।,



 प्रभारी निरीक्षक विजयनगर योगेन्द्र मलिक द्वारा पुलिस बल के घटना का सफल अनावरण करते हुए चांदमारी झुग्गी के पास से अभियुक्त मनोज पुत्र ननकी निवासी निवासी 859 गली नं0 3 पुराना विजय नगर थाना विजयनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। मृतक अनुसूचित जाति (जाटव) होने तथा हत्यारोपी अभियुक्त मनोज (उम्र करीब 36 वर्ष)  सवर्ण जाति का होने के कारण धारा 3(2)V SC/ST Act. की बढोत्तरी की गयी



अभियुक्त मनोज पुत्र ननकी सिंह ने पूछने पर बताया कि सुनील उर्फ भीमा पुत्र प्यारे लाल जाटव आये दिन मेरी दुकान की शिकायत करता रहता था| 17.03.22 की रात्रि में होलिका दहन के बाद मैंने और सुनील ने साथ-साथ शराब पी थी , फिर हम जितेश की डेयरी पर चले गये| वहां पर भी हमने 2-3 पेग शराब पी थी| तभी सुनील उर्फ भीमा ने मेरे सिर में बोतल मारी सिर में चोट लगी थी| हम दोनों वहां से घर की तरफ आये तो रास्ते में गली में भीमा मुझसे लड़ रहा था| 



हम दोनों ने ही शराब पी रखी थी.. भीमा ने मेरे सिर में एक ईट मारी जिससे मेरे खून तो नहीं निकला पर चोट बहुत लगी| मुझे बहुत गुस्सा आया और इसी गुस्से में मैंने भीमा को गली के बाहर बुलाकर उसे टंगडी मार कर गिरा दिया और जैसे ही भीमा गिरा.. वही पर पहले से ही पडे एक पत्थर को उठाकर मैंने भीमा को सिर में चोट मार-मार कर मार डाला। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था, यह सब मैंने शराब के नशे में होने के कारण कर डाला मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गयी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।