मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूट्यूब पर रिलीज हुई पॉवरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'पवनपुत्र'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रिकार्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. यही कारण है कि उनके जितने भी फिल्म या गानें रिलीज होते हैं सभी आते ही हिट हो जाते हैं. इसी कड…

यूट्यूब पर रिलीज हुई पॉवरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'पवनपुत्र'
यूट्यूब पर रिलीज हुई पॉवरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'पवनपुत्र' | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रिकार्ड मशीन पॉवर स्टार पवन सिंह  के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. यही कारण है कि उनके जितने भी फिल्म या गानें रिलीज होते हैं सभी आते ही हिट हो जाते हैं. इसी कड़ी में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पवन सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र रिलीज हो चुकी है. जिसका इंतजार पवन सिंह के फैन्स को कई दिनों से था. अब उनका इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने पवन पुत्र को रिलीज काट दी है. पवन पुत्र में दर्शकों को पवन सिंह के कई रूप देखने को मिल रहे हैं. फिल्म में इंटरटेंमेंट का भरपूर डोज देखने को मिल रहा है और साथ ही यह अन्य भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है. दर्शकों को फिल्म में यकीनन यह पवन सिंह का किरदार पसंद आ रहा है.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर रत्नाकर कुमार ने की थी घोषणा की कब रिलीज होगी फिल्म।



बता दें कि पवन सिंह की ये फिल्म 'पवन पुत्र' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सफलता का परचम लहरा दिया था. पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने किया है. वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं. लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं और कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं. छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है. फिल्म के लीड कलाकार हैं पवन सिंह, मीर सरवर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, ऋतु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, अमित शुक्ला, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अयाज खान, राकेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, उजैर खान, निशा झा, जया पांडेय, प्रेम दूबे, अजय अय्यर, संजीव मिश्रा हैं.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।