मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली-हापुड़ रोड पर 2 कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगी आग: ट्रैफिक कांस्टेबल अरुण कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल, जान पर खेलकर बचाई तीन जिंदगियां

गाज़ियाबाद: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाते रहते हैं, वहीं रविवार की रात को ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर तीन जिंदगियों को बचा लिया और उत्तर प्रदेश पुलिस का न…

दिल्ली-हापुड़ रोड पर 2 कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगी आग: ट्रैफिक कांस्टेबल अरुण कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल, जान पर खेलकर बचाई तीन जिंदगियां
दिल्ली-हापुड़ रोड पर 2 कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगी आग: ट्रैफिक कांस्टेबल अरुण कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल, जान पर खेलकर बचाई तीन जिंदगियां | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश  पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाते रहते हैं, वहीं रविवार की रात को ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर तीन जिंदगियों को बचा लिया और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन कर दिया।


दरअसल गाज़ियाबाद में दिल्ली-हाप???ड़ रोड, ईस्टर्न पेरीफेरल के पास 02 कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक कार में आग लग गई| ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल अरुण कुमार द्वारा जान पर खेलकर कार में फंसे तीनों लोगों को जिंदा जलने से बचाकर बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजवाया|



हालांकि इस दौरान सिपाही अरुण कुमार तीन लोगों को बचाते हुए खुद भी आग में झुलस गुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महकमे में अरुण कुमार की इस कार्य की प्रशंसा हो रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक व अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने सिपाही के इस अदम्य साहस के लिए 10 हजार के नकद रुपये से पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की| 




गाज़ियाबाद पुलिस ने बताया,''पुलिस उपमहानिरीक्षक व अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक द्वारा सिपाही की बहादुरी एवं कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन हेतु सिपाही अरुण कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं ₹10000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है




रविवार को देर रात्रि में दिल्ली हापुड़ रोड, ईस्टर्न पेरीफेरल के पास दो कारों के आपस में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक कार में आग लग गयी थी। कार में 02 पुरूष एवं 01 महिला सवार थे। इस दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात सिपाही अरूण कुमार को इसकी जानकारी मिली तो वह तत्परता दिखाकर अपनी जान की परवाह न करते हुए कार में सवार दोनों पुरूष एवं महिला को तत्काल कार से बाहर निकलवाकर उपचार के लिये शिवालिक अस्पताल भिजवाया।इस दौरान अरूण कुमार के हाथ एवं पैर झुलस गये, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।