यूपी पंचायत चुनाव: विवाद बढ़ता देख BJP ने लिया यू-टर्न, उन्नाव रेप मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी का कैंसल किया टिकट
लखनऊ: भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (जो 2018 उन्नाव रेप मामले में दोषी हैं) की पत्नी संगीता सेंगर की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है| ये जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें14 बार पढ़ा गया
यूपी पंचायत चुनाव: विवाद बढ़ता देख BJP ने लिया यू-टर्न, उन्नाव रेप मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी का कैंसल किया टिकट | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (जो 2018 उन्नाव रेप मामले में दोषी हैं) की पत्नी संगीता सेंगर की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया है| ये जानकारी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी है| उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के भाजपा उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम था।
बीजेपी ने रेप मामले में दोषी करार उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को जिला पंचायत चुनाव टिकट दे दिया था| इसको लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर हो गया| इस बीच 8 अप्रैल को टिकट देने के तीन दिन बाद ही 11 अप्रैल को बीजेपी ने उनका टिकट रद्द कर दिया|
बीजेपी ने संगीता सेंगर को उन्नाव के फतेहपुर 84 तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया था|उन्नाव में तीसरे चरण में होने चुनाव से पहले बीजेपी ने उन्हें दूसरी बार टिकट दिया था| जो रद्द किया जा चुका है, वो इससे पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।