गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रान्च एवं थाना कविनगर की संयुक्त कार्यवाही में एल0ई0डी0 के गोदाम का शटर तोड़कर भारी मात्रा में एल0ई0डी0 चोरी करने वाले गिरोह के 2 दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है| लुटेरों के कब्जे से 08 एल0ई0डी0 बरामद हुआ है| गाजियाबाद पुलिस ने बताया,' क्राइम ब्रान्च की स्वाट टीम एवं थाना कविनगर की संयुक्त कार्यवाही द्वारा एल0ई0डी0 के गोदाम का शटर तोड़कर भारी मात्रा में एल0ई0डी0 ले जाने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये जाने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से 08 एल0ई0डी0 बरामद किये गये हैं।
15 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश राज्य के जनपद शहडोल में इसी अन्तर्राज्जीय गिरोह के द्वारा एक मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया गया था। जिसमें करीब 80 लाख रूपये के मोबाइल फोन व उपकरण चोरी किये गये थे। अभियुक्तगण इतने शातिर व दुश्साहसी हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस के एक स0उ0नि0 के ऊपर घटना में प्रयुक्त गाड़ी चढ़ाकर भाग गये थे। जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आई थीं।
पुलिस ने बताया,'''उक्त प्रकरण में जनपद गाजियाबाद की स्वाट टीम के द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। जिसमें इसी गिरोह के 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई थी। इस घटना में शामिल 03 अन्य अभियुक्तगणों को मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा स्वाट टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर जनपद शहडोल जिला कारागार में निरूद्ध किया गया है। अतिरिक्त पलिस महानिदेशक, शहडोल.मध्यप्रदेश महोदय द्वारा जनपद गाजियाबाद की स्वाट टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र देते हुए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि घटना में शामिल अभियुक्त आमिल राणा इस गैंग का मुखिया है जो OLA में Accent कार नम्बर UP14T4277 को चलाता है और विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर अपने टारगेट को चिन्हित करने के बाद अपने गिरोह को ले जाकर वारदात को अन्जाम देता था। इसी क्रम में लालकुंआ स्थित इलेक्ट्रोनिक शोरूम के गोदाम को इस अन्तर्राज्यीगय गिरोह के द्वारा 15/16 दिसंबर 2021 की रात्रि में बुलन्दशहर रोड़ पर भारद्वाज टी0वी0 सेन्टर को अपना निशाना बनाया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण :
1. जाहिद कुरैशी पुत्र युनुस कुरैशी निवासी मौहल्ला किला डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद
2. रिजवान उर्फ राजा कुरैशी उर्फ राजा तोतला पुत्र इरफान कुरैशी निवासी सिकन्दर गेट गली नं0-3 नवाजीपुरा थाना कोतवाली शहर जनपद हापुड़
पूर्व में जनपद शहडोल मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्वाट टीम गाजियाबाद द्वारा संयुक्त ऑपरेशन में इसी घटना में गिरफ्तार किये गये इसी अन्तर्राज्जीय गिरोह के अन्य शातिर अभियुक्तों के नाम
1. आमिल राणा पुत्र इकबाल निवासी डबारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद
2. अरमान पुत्र अतीकुर्रहमान गुड्डू निवासी हाजी शमशुद्दीन के घर के पास गली नं0-14 मुस्तफाबाद थाना मुस्तफाबाद दिल्ली
3. इकबाल पुत्र हसरत निवासी म0नं0 135 वार्ड संख्या-2 उम्मेद वकील के सामने डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद