गाजीपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव जोरों पर है| गाजीपुर के जखनिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''अखिलेश बाबू के चश्मे में दो कांच हैं, उनकी दाईं आंख से एक धर्म दिखाई पड़ता है, जिसमें आप और हम नहीं हैं। बाईं आंख से एक जाति दिखाई देती है जिसमें भी आप और मैं नहीं हैं |यूपी के करीब 82 लाख गरीबों को घर देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 2.54 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये उनके बैंक खाते में दिए गए हैं।
अमित शाह ने कहा,''राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद किसी किसान को बिजली का बिल नहीं देना होगा। योगी जी की सरकार ने उत्तर प्रदेश से एक-एक अपराधी को चुन-चुनकर जेल में डालने का काम किया है। यूपी को माफियाओं से मुक्त कराने का काम भाजपा सरकार ने किया है। 2,000 करोड़ की भूमि को माफियाओं के कब्जे से छुड़ाकर वहां गरीबों के आवास भाजपा सरकार ने बनवाए हैं।
अमित शाह ने कहा,''उत्तर प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में निश्चित हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश में फिर से एक ???ार 300 पार वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश में पहले गरीबों के घर में बिजली नहीं आती थी। योगी जी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 18 से 24 घंटे तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। गरीबों के घर में आज बिजली पहुंच रही है।
शाह ने कहा,' भाजपा की सरकार गरीबों की, पिछड़ों की, दलितों की सरकार है। आजादी के बाद पहली बार गरीबों के कल्याण के काम मोदी सरकार में हुए हैं। गरीबों के कल्याण का काम करने वाली सरकार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में चुनकर भेजिए, हम यूपी को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।