मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा के लिये कहावत- “अब पछताए होत क्या..जब सांड चर गए सब वोट”: अखिलेश यादव ने कसा तंज

मऊ: मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, जब से सपा और छड़ी (सुभासपा) साथ आई है तब से विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं…

भाजपा के लिये कहावत- “अब पछताए होत क्या..जब सांड चर गए सब वोट”: अखिलेश यादव ने कसा तंज
भाजपा के लिये कहावत- “अब पछताए होत क्या..जब सांड चर गए सब वोट”: अखिलेश यादव ने कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

मऊ: मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, जब से सपा और छड़ी (सुभासपा) साथ आई है तब से विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन बीजेपी के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं|



देश भर से बीजेपी के नेता यूपी आ गए हैं। अगर इन नेताओं का आप भाषण सुनेंगे तो जो छोटे नेता हैं वो छोटा झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े नेता हैं वो सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं| भाजपा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई? पेट्रोल 100 के पार हो गया कि नहीं ? भाजपा के लोग दोबारा आ गए तो पेट्रोल 200 रुपए लीटर बिकेगा।|



समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एम्बुलेंस दोगुना करने का काम करेंगे पुलिस की 100 नंबर वाली गाड़ी भी बढ़ाने का काम करेंगे| सपा सरकार बनने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बुनकरों के लिए बड़ा बाजार बनाने का काम करेंगे। जिससे बड़े-बड़े व्यापारी उन तक पहुंच जाएं।



अखिलेश यादव ने कहा,''मुझे याद है जब पहला कार्यक्रम मऊ में हुआ था समाजवादी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर जी का मुझे उसी दिन लग गया था कि पूर्वांचल की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा हमेशा के लिए दरवाजा बंद कर देगी| यादव ने कहा,'' नौजवान साथी जानते होंगे कि इतने वर्षों में आपको कोई नौकरी-रोजगार नहीं मिला। हम नौैजवानों से कह कर जा रहे हैं कि फौज-पुलिस में भर्ती निकालने का काम करेंगे|



अखिलेश यादव ने कहा,''''अब बीजेपी के पास कोई वोट नहीं बचा, बीजेपी के लिये ये कहावत, अब पछताए होत क्या जब साँड़ चर गए सब वोट| यादव ने कहा,'''हार से घबराई बीजेपी का बरताव बदल गया है स्वामी प्रसाद मौर्य जी के ऊपर अटैक किया गया राजीव राय पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा ओम प्रकाश राजभर जी जब नॉमिनेशन करने गए उनको भी अपमानित करने का काम किया गया|



सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा,''सामने दिख रही भीड़ बता रही है कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।