Goa Assembly Election 2022: गोवा में विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है। गोवा में 78.94% मतदान हुआ।चुनाव आयोग के मुताबिक, गोवा में कुल 78.94 फीसदी मतदान हुआ। जहां उत्तर गोवा में 79.84 फीसदी वोटिंग हुई, वहीं दक्षिण गोवा में 78.15 फीसदी वोटिंग हुई। अब मतगणना 10 मार्च को होगी।
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में 301 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई है। 10 मार्च को को फैसला होगा
Live Updates:
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि,''गोवा में 78.94% मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में 89.64% हुआ। उत्तरी गोवा में 79 प्रतिशत और दक्षिण गोवा 78 प्रतिशत मतदान हुआ है|
गोवा की 40 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। गोवा में शाम 5 बजे तक 75.29% और उत्तराखंड में 59.37% मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक 60.18% मतदान हुआ था.. सुबह शुरुआती दो घंटे यानी सुबह 9 बजे तक गोवा में 11.04% वोटिंग हुई थी। सुबह 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 26.63% और दोपहर 1 बजे तक ये आंकड़ा 44.63 % हो गया। दोपहर 3 बजे तक गोवा में 60.18% मतदान हुआ, वहीं शाम 5 बजे यह आंकड़ा 75.29% हो गया।
दोपहर 1 बजे तक गोवा विधानसभा चुनाव में 44.63% वोटिंग हुई है।
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने मडगांव में मतदान किया।
बदलाव के लिए वोट कर रहे लोग
गोवा में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर ने कहा, '''लोग बदलाव चाहते हैं और आज लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। पहले कांग्रेस ने लूटा, फिर बीजेपी ने लूटा, फिर कांग्रेस से चुनकर आए बीजेपी में चले गए और साथ में लूटा, ये दोनों पार्टियां डरी हुई हैं|
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा, 'गोवा में चुनाव शांतिपूर्वक और उत्साहवर्धक तरीके से हो रहा है, अब तक 11.04% मतदान हुआ है। किसी-किसी विधानसभा में मतदान 14% तक भी पहुंचा है। इस बार हम रिकॉर्ड तोड़ मतदान की उम्मीद कर रहे हैं|
आज सुबह 9 बजे तक गोवा विधानसभा चुनाव में 11.04% मतदान हुए।
प्रमोद सावंत ने कहा,''कांग्रेस नेता माइकल लोबो और उत्पल पर्रिकर दोनों ही चुनाव नहीं जीतेंगे। नीश्चित रूप से भाजपा की सरकार बन रही है। सरकार बनाने के लिए हमें किसी के साथ बात करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। हमें पूरी बहुमत की सरकार मिलेगी|
Congress General Secretary Priyanka Gandhi Tweets,- To all my Goan friends today; choose development, choose a politics that puts you first, choose the freedom to be you: choose Goa!
गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा, "मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, मैं अपने बेटे(उत्पल पर्रिकर) को राजनीति में नहीं लाऊंगा। अगर वे आएंगे तो अपने बलबूते पर आएंगे। अगर वे जीते (उत्पल पर्रिकर) तो हम उनसे बात करेंगे।"
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा चुनाव में मतदान किया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "भाजपा ने 10 साल से जो काम किया है वो लोगों के सामने है, उसे देखकर स्थिर सरकार बनाने के लिए हमारे सभी उम्मीदवारों के लिए मतदान करें।"
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह मुझे फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। हमें उम्मीद हैं कि गोवा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। मुझे विश्वास है कि हमें इस बार 22 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। इस बार भी लोग भाजपा को ही वोट देंगे|
गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई और उनकी पत्नी ने तलेइगाओ में मतदान केंद्र संख्या-15 पर मतदान किया।
7:12 AM · Feb 14, 2022 :गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर शुरू
गोवा की 40 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। 7 बजे से पोलिंग शुरू हो चुकी है।
11 लाख से अधिक मतदाता 301 उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला
गोवा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि गोवा में सोमवार को 11 लाख से अधिक मतदाता 301 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति बूथ मतदाताओं की संख्या करीब 672 है जो देश में सबसे कम है। वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट पर सबसे कम 19,958 मतदाता हैं। इस बार 68 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के तहत मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।