मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड में 62.5% हुआ मतदान, 2017 के चुनावों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा रकम हुई बरामद

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड क??? 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 62.5% मतदान हुआ।राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 62.5%% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उ…

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड में 62.5% हुआ मतदान, 2017 के चुनावों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा रकम हुई बरामद
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड में 62.5% हुआ मतदान, 2017 के चुनावों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा रकम हुई बरामद | फ़ोटो: TVL News

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड क??? 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 62.5% मतदान हुआ।राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 62.5%% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। चुनाव मैदान में 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।



Live Updates


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 62.5% मतदान हुआ।



यहां की जनता ने आज बढ़चढ़कर मतदान में भाग लिया और मतदान भी काफी हुआ है इसलिए मैं उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं, सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया है हम सभी के आभारी हैं। हम आशा करते हैं नई सरकार उत्तराखंड के भविष्य स्वर्णिम बनने वाली होगी: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी 



उत्तराखंड की सभी सीटों पर शाम बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बावजूद साफ दिख रहा है कि इस बार राज्य के वोटर्स का उत्साह 2017 विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम रहा है। पिछले चुनाव में 65.64% वोटर्स ने मतदान किया था।



चुनाव में अब तक 18.80 करोड़ रुपये के बरामदगी, 2017 के चुनावों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कहा कि,'', विधानसभा चुनाव में अब तक 18.80 करोड़ रुपये के बरामदगी हुई है जो 2017 के चुनावों के मुकाबले तीन गुना ज़्यादा है। आचार संहिता के उल्लंघन पर आज 203 FIR दर्ज़ हुई हैं और कोविड दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर 92 हैं|




देहरादून जिले में तीन बजे तक 48.89 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में अभी तक सबसे ज्यादा चकराता और सबसे कम कैंट विधानसभा में वोटिंग हुई है। 



दोपहर तीन बजे तक 49.24 फीसदी मतदान

दोहपर तीन बजे उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 49.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ विधानसभा में जग्गी-बगवान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। यहां चिलौण्ड में अभी तक सिर्फ एक वोट पड़ा है।




शादी से पहले वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

हल्द्वानी में अनूठा नजारा देखने को मिला। वेलेंटाइन-डे होने के कारण सोमवार को शादी के बंधन में बंध रहे एक दूल्हा-दुल्हन पहले मतदान करने के लिए अपने-अपने यहां पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। हल्द्वानी निवासी पूजा और पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी गौरव कन्याल को मतदान केंद्र पर शादी की ड्रेस में देखकर सभी हैरान रह गए। पूजा ने हल्द्वानी में अपने भाइयों के साथ जाकर वोट डाला, जबकि गौरव ने डीडीहाट से बारात लेकर हल्द्वानी रवाना होने से पहले मतदान किया।




कांग्रेस प्रत्याशी अनुकीर्ति गुसाईं रावत ने  किया मतदान

कांग्रेस प्रत्याशी अनुकीर्ति गुसाईं रावत ने डेरियाखाल पोलिंग बूथ में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर भी अब भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।  



वोट डालने के के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं रावत ने लिखा,''मैंने अपना वोट दिया, क्या आपने दिया ?

याद रखें, पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम !

मतदान केवल आपका अधिकार नहीं है, बल्कि आपकी जिम्मेदारी भी है।  

एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाइये और वोट डालिए।  

उत्तराखंड का भविष्य आप सभी के हाथों में है, आइये विकास और विश्वास की राह चुनें।  

उत्तराखंड की पुकार कांग्रेस अबकी बार



उत्तराखंड के 13 जिलों में एक बजे तक हुआ इतना मतदान

अल्मोड़ा जिले में दोपहर एक बजे तक 30.67 , उत्तरकाशी में 40.12, उधम सिंह नगर में 37.17, चमोली में 33.82, चंपावत में 34.66 टिहरी गढ़वाल में 32.59, देहरादून में 34.45, नैनीताल में 37.41, पिथौरागढ़ में 29.68, पौड़ी गढ़वाल में 31.59, बागेश्वर में 32.55, रुद्रप्रयाग में 34.82 और हरिद्वार जिले में 38.83 फ़ीसदी मतदान हुआ। 




आज दोपहर 1 बजे तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 35.21% मतदान हुए। 




उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी(AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।



उत्तराखंड: भाजपा नेता सतपाल महाराज ने पौड़ी ज़िले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में मतदान किया। उन्होंने कहा, "आज चौबट्टाखाल विधानसभा में मैंने पहला वोट डाला। सभी लोगों से आग्रह हैं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें।




उत्तराखंड: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में मतदान किया।



आज सुबह 9 बजे तक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 5.15% मतदान हुए।



उत्तराखंड: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में अपनी बेटी आरुषि निशंक के साथ मतदान किया।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में मतदान किया। धामी ने कहा,''मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर आएं और वोटिंग के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। हम आश्वत है कि इस बार राज्य की जनता हमें 60 से ज़्यादा सीटें देकर आशीर्वाद देगी|




उत्तराखंड: राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है।देहरादून में राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, "सभी जगहों पर सुरक्षा बल तैनात है। राज्य में शांति के साथ मतदान चल रहा है। मैं सभी से अपील करतीं हूं कि वे अपना मतदान ज़रुर करें।



सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत रावत ने डाला वोट

रामनगर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत रावत ने रामनगर में करनपुर इंटर कॉलेज में मतदान किया। रुद्रपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन लगी हुई है। देहरादून के डोभालवाना जीआईसी में मतदान जारी है। डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अपने मतदान के लिए मतदाता लाइन में लगे हैं। मसूरी के मतदान केंद्र 171 कैमल बैक रोड मतदान जारी है।



पहले मतदान मतदान करें, फिर जलपान करें: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,''मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि अच्छी सरकार बनाने, प्रदेश और राष्ट्र के हित के लिए सभी लोग आगे आएं और मतदान करें, उसके बाद ही वे जल पान करें|



इन्होंने पोस्टल बैलेट से डाला वोट

प्रदेश में कुल एक लाख 40 हजार 358 सर्विस वोटरों को ई-मेल के माध्यम से पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। इनमें से 27 हजार 108 सर्विस मतदाताओं ने अपने पोस्टल बैलेट भेज दिए हैं। दस मार्च को मतगणना शुरू होने से पहले तक पोस्टल बैलेट स्वीकार किए जाएंगे। वहीं, 80 से अधिक आयु वाले, दिव्यांग, अति आवश्यक सेवा वाले 16 हजार 858 में से 15 हजार 940 लोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से वोट डाल चुके हैं।



इन दिग्गजों की किस्मत भी होगी ईवीएम में कैद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।



08:02 AM, 14-FEB-2022: मतदान शुरू

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सोमवार को राज्य के 82 लाख मतदाता नई लोकतंत्र के इस पर्व में अपना योगदान दे रहे हैं।





प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर

सोमवार को उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुंच गईंं। इस बार के चुनाव में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।