मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Goa Election Result 2022: गोवा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी BJP, जीती 20 सीटें; कांग्रेस 11 सीटें..

Goa Election Results: देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यहां 40 सीटों में से उसे 20 पर जीत हासिल हुई। उसे 3 निर्दलियों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP)…

Goa Election Result 2022: गोवा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी BJP, जीती 20 सीटें; कांग्रेस 11 सीटें..
Goa Election Result 2022: गोवा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी BJP, जीती 20 सीटें; कांग्रेस 11 सीटें.. | फ़ोटो: TVL News

Goa Election Results: देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यहां 40 सीटों में से उसे 20 पर जीत हासिल हुई। उसे 3 निर्दलियों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के 2 विधायकों ने समर्थन दे दिया है। इस तरह उसका आंकड़ा 25 हो गया है जो बहुमत से 4 ज्यादा है। कांग्रेस 11 सीटें ही जीत पाई।



आम आदमी पार्टी (AAP) को पहली बार विधानसभा में एंट्री मिली है। उसके दो उम्मीदवार जीते हैं, लेकिन पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जिस अमित पालेकर को CM का चेहरा बनाया था, वे ही चुनाव हार गए। उधर, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) खाता भी नहीं खोल पाई।



पिछली बार BJP ने कांग्रेस से 4 सीटें कम लाकर भी सरकार बना ली थी

गोवा में पिछली बार त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलियों की मदद से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई। इस बार 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा। इनमें BJP के 40, कांग्रेस के 37, AAP के 39, TMC के 26, MGP के 13 और निर्दलीय 68 कैंडिडेट्स थे। 11.56 लाख वोटर्स ने इनकी हार-जीत का फैसला किया।



पिता BJP को सत्ता में लाए, बेटा निर्दलीय लड़कर हार गया

पणजी सीट से BJP के दिवंगत नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर मैदान में थे। बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। उनके सामने BJP के अतानासियो मोनसेराटे और कांग्रेस के एल्विस गोम्स थे। उत्पल की वजह से ही अब यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया, लेकिन मोनसेराटे ने उन्हें 710 वोटों से हरा दिया।



BJP 4 बार सरकार बना चुकी

गोवा में BJP ने 1999 में पहली बार सरकार बनाई थी, तब मनोहर पर्रिकर CM बने थे। फिर वह 2002, 2012 और 2017 में सत्ता में आई। कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा करीब 25 साल सत्ता में रही है। भाजपा 13 साल से अधिक सरकार चलाकर दूसरे नंबर पर है।



Goa Assembly Election 2022  Result:


हमारी कोशिश 22+ सीट जीतने की थी लेकिन हम 3 सीट 77 मतों से हार गए। अगर ऐसा नहीं होता तो हम 22+ सीट जीतते। इसका हम सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह और अन्य पार्टी नेताओं को देता हूं: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पणजी



-चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भाजपा 20 सीट पर जीत चुकी है| कांग्रेस पार्टी ने 11 सीटें जीतीं हैं| 



-कांग्रेस गोवा के लोगों का जनादेश को स्वीकार करती है। हमारे उम्मीदवार अच्छा लड़े और हमारे 11 उम्मीदवार और सहयोगी पार्टी का एक सदस्य जीता है। गोवा के लोगों ने भाजपा को जीताया है जिसको हम स्वीकार करते हैं: कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम, पणजी, गोवा



-चुनाव आयोग के आधिकारिक के रुझान के अनुसार बीजेपी ने 20 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 10 सीटें जीतीं और 1 से चल रही है, महाराष्ट्रवादी गोमांतक और AAP ने 2-2 सीटें जीतीं, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 सीट जीती और निर्दलीय पार्टी ने 3 सीटें जीतीं।




चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार भाजपा 8 और कांग्रेस ने 4 सीट जीती और क्रमशः 12 और 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है..अभी गिनती जारी है।




गोवा: राज्य में बीजेपी आगे चल रही है इसके मद्देनज़र बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पार्टी नेताओं ने जश्न मनाया। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी अब तक 5 सीट जीती है और 15 से आगे चल रही है।



-गोवा में लोगों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास दिखाया है। हमारे साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी आ रहे हैं उनको भी हम साथ में लेंगे। सत्ता का दावा भाजपा का संसदीय बोर्ड लेगी उसके बाद हम दावा करेंगे: भाजपा के गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, पणजी



जिन राज्य में जिन पार्टी की जीत हुई है मैं उनका पार्टी की ओर से अभिनंदन करता हूं,कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है, गोवा-उत्तराखंड में उनकी जीत की उम्मीद थी लेकिन वो हार गई। अखिलेश और उनकी गठबंधन पार्टी से भी उम्मीद थी लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा| जहां-जहां लोगों को विकल्प मिला है वहां लोगों ने विकल्प को चुना है जैसे पंजाब, दिल्ली से AAP पंजाब में गई और उनको वहां फायदा हुआ। कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन पंजाब में ठीक नहीं रहा और बीजेपी की जो जीत है वो उनकी चुनाव प्रबंधन की भी जीत है: संजय राउत




-गोवा में AAP ने दो सीटें जीती हैं। यह गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल




-गोवा में भाजपा-13, कांग्रेस-15, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी-6 और अन्य-4 सीटों पर आगे हैं



-गोवा में भाजपा-12, कांग्रेस-10, निर्दलीय-2 और अन्य-4 सीटों पर आगे हैं। 



गोवा: चुनाव आयोग के अनुसार क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता अल्टोन डी'कोस्टा आगे चल रहे हैं, भाजपा के चंद्रकांत कावलेकर पीछे चल रहे हैं।



-गोवा में भाजपा-11, कांग्रेस-4, निर्दलीय-2 और अन्य-3 सीटों पर आगे हैं। 



-गोवा: सांकेलिम से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत 400 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस आगे चल रही है।


-गोवा में भाजपा-7, कांग्रेस-2, निर्दलीय-2 और अन्य-1 सीट पर आगे हैं। 


Goa Election Result 2022: कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय!

रिपोर्ट के मुताबिक गोवा कांग्रेस ने आज दोपहर 3 बजे राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है|



-चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। 



8:02 AM Mar 10, 2022

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।



Goa Election Result 2022: कौन हैं दिगंबर कामत?

दिगंबर कामत गोवा के पूर्व सीएम रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं|वह 8वीं बार मडगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं| इनके खिलाफ बीजेपी के उपमुख्यमंत्री मनोहर बाबू अजगांवकर खड़े हैं| मडगांव सीट कैथोलिकों के प्रभुत्व वाले सालसेटे तटीय क्षेत्र में आती है और इसे बीजेपी के लिए कठिन माना जाता है| अगर कांग्रेस यहां सत्ता में आती है तो कामत सीएम पद के बड़े दावेदार हो सकते हैं|




पणजी सीट पर सबकी नजर

इस बार गोवा विधानसभा की पणजी सीट पर सबकी निगाहें रहेंगी| यहां से पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर जो बीजेपी से बागी हो गए थे, भाजपा के अतानासियो मोनसेरेट, कांग्रेस से अमित पालेकर और आप का उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं|



पांच सीएम मैदान में

इस बार गोवा विधानसभा चुनाव में 5 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में हैं| इन पांच में दिगंबर कामत (कांग्रेस), रवि नाइक (बीजेपी), चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय) और प्रमोद सावंत (भाजपा) शामिल हैं|



Goa Election Results:

गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में साफ हो जाएंगे| इस बार बीजेपी जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वो पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में सरकार बना लेगी| गोवा की 40 सीटों पर कुल 302 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा|जिनके भविष्य का फैसला ईवीएम खुलने के साथ ही हो जाएगा|



क्या है चुनाव आयोग की तैयारी
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना दो जगहों पर होगी|जिसमें मडगांव में दामोदर कॉलेज और पणजी के अल्टिन्हो में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं| काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, यहां तीन स्तरीय सुरक्षा होगी|अधिकारियों के मुताबिक सभी 40 सीटों पर दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है| सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी|




बता दें कि पिछले चुनाव यानी 2017 में 17 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी| इसका कारण था कि यहां 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों के विधायकों को अपने साथ ले लिया और बहुमत साबित कर दिया| कांग्रेस से पहले ही बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाई गई|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।