मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर में जमीन के विवाद में शख़्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

गोरखपुर: गोरखपुर में कौड़ी खास गांव के प्रधान के पट्टीदार के सिर में बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सिकरीगंज के नकौड़ी खास गांव निवासी 42 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह अपने गांव के प्रधान…

गोरखपुर में जमीन के विवाद में शख़्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
गोरखपुर में जमीन के विवाद में शख़्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर में कौड़ी खास गांव के प्रधान के पट्टीदार के सिर में बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सिकरीगंज के नकौड़ी खास गांव निवासी 42 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह अपने गांव के प्रधान गुड्डू सिंह के डेहरा टीकट गांव स्थित निर्माणाधीन मकान की देखरेख करते है।  बुधवार की शाम को वह उस मकान से अपने घर बाइक से आ रहे थे। रास्ते में वे डेहरा टीकट गांव के देशी शराब की दुकान पर रूक गए। इस दौरान वहां मौजूद उनके गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उन्हें सिर में गोली मार दी गई। 



सूचना पर तत्काल एसपी साउथ अरूण सिंह और एसओ सिकरीगंज मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। गोली मारने के पीछे जमीन की रंजिश बताया जा रहा है। चर्चा है कि गांव के प्रधान सुरेश उर्फ गुड्डू सिंह उनके पट्टीदार हैं और जो मकान वह बनवा रहे थे वह विवादित थी और संदीप उपाध्याय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।



अशोक सिंह की गांव के पास ही गिट्टी बालू की दुकान चलाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद आक्रोशित अशोक के समर्थकों ने मुख्य आरोपित संदीप उपाध्याय के घर के पास खड़े एक ट्रैक्टर को तोड़कर उसमें आग भी लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह आग को बुझाया। गांव में एहतियाएत के तौर पर फोर्स लगा दी गई है।सीओ खजनी अनिल सिंह और थानेदार सिकरीगंज दिलीप शुक्ला ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भिजवाया गया है,जहां उसकी मौत हो गई। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला नियंत्रण में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।