मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस ने सोनाली फोगाट हत्या की सीबीआई जांच की मांग की, कहा- मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही पुलिस

पणजी: गोवा कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत का मामला सीबीआई को सौंपे जाने की मांग की। गोवा कांग्रेस ने कहा, ‘‘सोनाली फोगाट हत्याकांड को पुलिस रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है| कांग…

कांग्रेस ने सोनाली फोगाट हत्या की सीबीआई जांच की मांग की, कहा- मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही पुलिस
कांग्रेस ने सोनाली फोगाट हत्या की सीबीआई जांच की मांग की, कहा- मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही पुलिस | फ़ोटो: TVL News

पणजी:  गोवा कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत का मामला सीबीआई को सौंपे जाने की मांग की। गोवा कांग्रेस ने कहा, ‘‘सोनाली फोगाट हत्याकांड को पुलिस रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है| कांग्रेस ने कहा, ‘‘सोनाली फोगाट हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए| फिलहाल गोवा पुलिस मामले की जांच कर रही है । सोनाली फोगाट के कथित हत्या के मामले में शनिवार को दो और गिरफ्तारियां की गई हैं| गोवा पुलिस ने इस मामले में क्लब के मालिक और ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है| इनसे पहले पुलिस ने सोनाली फोगाट के PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था| 



इस मामले में गोवा पुलिस अब तक करीब 25 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है| इसमें कर्लीज का स्टाफ, लियोनी रिजॉर्ट के स्टाफ, ड्राइवर और अस्पताल का स्टाफ शामिल है| कर्ली मालिक एडविन और ड्रग तस्कर दत्ता प्रसाद गांवकर, जिन्हें अंजुना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ की जा रही है| ड्रग पेडलर के बारे में बताया जा रहा है कि वो गोवा के वालपोई का रहने वाला |



 कांग्रेस ने सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की शनिवार को मांग की है| गोवा कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है|


बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने कहा, ‘‘कई नेताओं ने कहा कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन अंत में उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है| हत्या के इस मामले में जो सामने दिखाई दे रहा है, उसके अलावा भी बहुत कुछ छिपा है| हर पहलू की जांच किए जाने की जरूरत है| सच्चाई का पता लगाने के लिए इस तरह के मामलों की सीबीआई से जांच कराए जाने की आवश्यकता है|



Sonali Phogat Dies: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत

गौरतलब है कि,23 अगस्त, 2022 को बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (42) का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया था|   हरियाणा के हिसार जिले की भाजपा नेता फोगाट 22 अगस्त को सांगवान और सिंह के साथ गोवा आईं और अंजुना में एक होटल में ठहरी थीं| 



यह भी पढ़ें:सोनाली डेथ केस में दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज


तबियत ठीक न लगने की शिकायत के बाद 23 अगस्त को सुबह उन्हें सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी| चिकित्सकों ने तब दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत होने की आशंका जतायी थी| हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोट के निशान मिलने की बात कही गई थी| जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया|




हत्या के लिए सोनाली को गोवा लाया गया था: रिंकू

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने कहा कि,'' इनका गोवा आने का कोई प्लान नहीं था। इनकी हत्या के लिए इन्हें गोवा लाया गया। सोनाली के गोवा आने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी। फिल्म के शूटिंग के लिए आने वाली बात पर हमने जांच की तो पता चला कि यहां कोई शूटिंग नहीं थी। यहां कोई कलाकार नहीं था|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।