जम्मू: जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक घुसपैठिए को पकड़ा। BSF ने 26-27 अगस्त की दरमियानी रात एक पाकिस्तानी नागरिक को आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा।
बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने शनिवार सुबह जम्मू जिले में आईबी के अरनिया सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद सैनिकों द्वारा चेतावनी देने के बाद गोली चलाई और घुसपैठिए को पकड़ लिया गया।
बीएसएफ के मुताबिक, पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के सियालकोट निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद शबद के रूप में हुई है। घुसपैठिए के पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।"फिलहाल उससे पूछताछ जारी है|
इससे पहले 25 अगस्त को, बारामूला के उरी सेक्टर में बॉर्डर पार कर रहे 3 आतंकी मारे गए थे। बारामूला जिले के उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 3 आतंकियों को भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया था| खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना के सतर्क जवानों ने ये कार्रवाई की है|
26 अगस्त को भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। पाकिस्तानी आतंकवादी 25 अगस्त को उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस गैजेट्स से इन आतंकवादियों का पता लगाया गया था। जिसके बाद सेना के सतर्क जवानों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया।
उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर
अधिकारी ने बताया,'' कुल चार घुसपैठिए थे, जिनमें तीन को मार गिराया गया, चौथा आतंकी फरार हो गया। खराब मौसम और कोहरे के कारण चौथे आतंकी का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने भारतीय सेना की पोस्ट पर हमला करने के लिए भेजा था
बता दें कि , 25 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भी बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से आठ किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद करके नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशि??? को नाकाम कर दिया था| इस दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घुसपैठिया घायल हो गया था, लेकिन वह वापस पाकिस्तान भाग गया था