Gonda News: समाज कल्याण विभाग में इस कदर भ्रष्टाचार: उम्र 48 साल और ले रहे 60 साला पेंशन
गोंडा: जिले के समाज कल्याण विभाग में इस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है कि 48 साल की उम्र में ही वृद्धा पेंशन देने का आरोप ग्रामीण ने लगाया है। इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत गूंगीदेई गांव के रहने वाले हनुमान प…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
Gonda News: समाज कल्याण विभाग में इस कदर भ्रष्टाचार: उम्र 48 साल और ले रहे 60 साला पेंशन | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जिले के समाज कल्याण विभाग में इस कदर भ्रष्टाचार व्याप्त है कि 48 साल की उम्र में ही वृद्धा पेंशन देने का आरोप ग्रामीण ने लगाया है। इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत गूंगीदेई गांव के रहने वाले हनुमान पुत्र दुलारे को समाज कल्याण विभाग ती तरफ से वृद्धा पेंशन मिल रही है। उनके उम्र को लेकर पूरेहाडा़ गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने खंड विकास अधिकारी इटियाथोक से 06 नवंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि हनुमान पुत्र दुलारे फर्जी दस्तावेज के सहारे अपनी आयु 68 वर्ष दर्शाकर वर्ष 2014 से वृद्धा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। जबकि परिवार रजिस्टर में विपक्षी की जन्म तिथि 1976 अंकित है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा 60 साल की उम्र पार कर चुके वृद्ध लोगों को वृद्धा पेंशन दिए जाने का काम किया जा रहा है। वहीं अब इस पेंशन में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। नियमों के मुताबिक इस पेंशन का लाभार्थी वो ही माना जाएगा जिसकी उम्र 60 साल के पार हो चुकी हो। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी गिरिजेश पटेल का कहना है मामले की जांच ग्राम विकास अधिकारी को सौंपी गई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।