मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Gonda News: ट्रेक्टर के नीचे दबकर बारह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत,दूसरे का चल रहा इलाज

गोंडा: जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में खेती के कार्य से जा रहा ट्रेक्टर अचानक पलट गया। उस पर सवार एक बारह वर्षीय बच्चे क़ी उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। ज़बकि चालक गंभीर रूप से घा…

Gonda News: ट्रेक्टर के नीचे दबकर बारह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत,दूसरे का चल रहा इलाज
Gonda News: ट्रेक्टर के नीचे दबकर बारह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत,दूसरे का चल रहा इलाज | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में खेती के कार्य से जा रहा ट्रेक्टर अचानक पलट गया। उस पर सवार एक बारह वर्षीय बच्चे क़ी उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। ज़बकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका इलाज चल रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक घटना गोंडा जिले के कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम कैथोला से जुड़ी है। यहां के निवासी 20 वर्षीय अभिषेक मिश्रा शनिवार क़ो खेती के कार्य से ट्रेक्टर लेकर खेत क़ी तरफ जा रहे थे। उसी बीच उसी गांव के ही रामभवन का बारह वर्षीय इकलौता पुत्र सचिन दौड़कर पहुंचा औऱ साथ चलने क़ी बात कहने लगा। अभिषेक के ट्रेक्टर रोंकते ही वह बैठ गया, दोनों ट्रेक्टर पर सवार होकर खेत क़ी तरफ जा रहे थे। अभी वह नहर पर पहुंचे ही थे कि ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। जिसके नीचे दबकर सचिन व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों क़ो जनपद मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे क़ो मृत घोषित कर दिया। ज़बकि अभिषेक का इलाज चल रहा है। मृतक बच्चे के पिता राम भवन ने बताया कि उसके दो बेटियों के साथ सचिन उनका इकलौता पुत्र था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव मे मातम छाया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।