मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

Gonda News: टेढ़ी नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर से भरा ट्रक, जुटी भीड़

कर्नलगंज,गोण्डा: कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बालपुर स्थित टेढ़ी नदी के पुल पर रविवार की सुबह टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बच गए। स्था…

Gonda News: टेढ़ी नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर से भरा ट्रक, जुटी भीड़
Gonda News: टेढ़ी नदी के पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा टमाटर से भरा ट्रक, जुटी भीड़ | फ़ोटो: TVL News

कर्नलगंज,गोण्डा: कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बालपुर स्थित टेढ़ी नदी के पुल पर रविवार की सुबह टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक ड्राइवर व खलासी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जाता है कि ट्रक लखनऊ से टमाटर लेकर गोंडा की तरफ जा रहा था।


बालपुर टेढ़ी नदी के पुल पर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पलटने के बाद ट्रक करीब 20 मीटर तक सड़क पर फिसलता रहा। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। गनीमत रही कि पुल पर रेलिंग होने के कारण ट्रक सड़क पर पलटा। रेलिंग न होती तो ट्रक नदी में गिर सकता था और बड़ी घटना घट सकती थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी बालपुर नागेश्वर पटेल ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।