गोंडा न्यूज़: अनियंत्रित होकर बाईक समेत खाई में गिरे युवक की मौत,दो घायल
कर्नलगंज,गोण्डा: स्थानीय तहसील के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अन्तर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के निकट मंगलवार की देर शाम एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
गोंडा न्यूज़: अनियंत्रित होकर बाईक समेत खाई में गिरे युवक की मौत,दो घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कर्नलगंज,गोण्डा: स्थानीय तहसील के परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अन्तर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के निकट मंगलवार की देर शाम एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक व एक बारह वर्ष की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर मांझा बोडमपुरवा के रहने वाले हंसराज यादव (26) अपने चचेरे भाई राजभवन यादव व उसकी 12 साल की भांजी रजनी के साथ पूरेअंगद गांव स्थित अपने रिश्तेदार सुन्दर भटियारा के घर गए थे। मंगलवार की देर शाम तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाईक हंसराज चला रहा था। परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप उनकी बाईक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक चालक हंसराज यादव की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार 12 वर्षीया रजनी व रामभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हादसे की खबर मृतक हंसराज के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। नरायनपुर मांझा के प्रधान राजू यादव ने बताया कि एक वर्ष पहले ही हंसराज का गौना हुआ था। मृतक के भाई बल्दी, बाबू, रमेश, पिंटू सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में शाहपुर चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।