मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ :अवैध खनन की जांच करने गए लेखपाल से मारपीट व छीनी मोबाइल,फाड़े सरकारी अभिलेख

गोंडा। जिले की कोतवाली देहात के चांदपुर गांव में रविवार की शाम को अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। खनन करने वालों ने मोबाइल छीनने के साथ ही सरकारी अभ…

गोंडा न्यूज़ :अवैध खनन की जांच करने गए लेखपाल से मारपीट व छीनी मोबाइल,फाड़े सरकारी अभिलेख
गोंडा न्यूज़ :अवैध खनन की जांच करने गए लेखपाल से मारपीट व छीनी मोबाइल,फाड़े सरकारी अभिलेख — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा। जिले की कोतवाली देहात के चांदपुर गांव में रविवार की शाम को अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।


 खनन करने वालों ने मोबाइल छीनने के साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।


चांदपुर के लेखपाल मान बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि रविवार को वह अंदूपुर गांव में एक शिकायत के निस्तारण के लिए गए थे।


 वहां से वापस लौटते समय चांदपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन होने की जानकारी मिली। इस पर वह राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर राजस्व निरीक्षक लोडर की तलाश में एक ओर निकल गए, जबकि लेखपाल दूसरी साइड पर पहुंचे।


 लेखपाल ने जब जांच शुरू की तो खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाने लगे। यही नहीं खनन करने वाले कटहा माफी गांव के कुछ लोग लेखपाल से भिड़ गए। आरोप है कि पहले तो लेखपाल को गाली दी। 


इसके बाद जैकेट का कालर पकड़कर धक्का दे दिया। कहा कि यहां से जाओ नहीं तो नदी में डुबोकर मार देंगे। इसके बाद लेखपाल ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो उसकी मोबाइल छीन ली और उसके साथ मारपीट भी की। साथ ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इसके बाद भाग निकले।


 इसी बीच दूसरी ओर से मौके पर पहुंचे कानूनगो को लेखपाल ने आपबीती बताई। कानूनगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिटी आनंद राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। विधिक कार्रवाई की जायेगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।