मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : बीजेपी की महिला पदाधिकारी और पुत्री के साथ छेड़छाड़ और पिटाई

गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सत्ता पक्ष की एक महिला पदाधिकारी और पुत्री की उसके मोहल्ले के एक परिवार महिला पुरुषों ने इसलिए पिटाई कर दी,क्योंकि पुत्री के साथ छेड़छाड़,घूरने की शिकायत तंग आ…

गोंडा न्यूज़ : बीजेपी की महिला पदाधिकारी और पुत्री के साथ छेड़छाड़ और पिटाई
गोंडा न्यूज़ : बीजेपी की महिला पदाधिकारी और पुत्री के साथ छेड़छाड़ और पिटाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोण्डा। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सत्ता पक्ष की एक महिला पदाधिकारी और पुत्री की उसके मोहल्ले के एक परिवार महिला पुरुषों ने इसलिए पिटाई कर दी,


क्योंकि पुत्री के साथ छेड़छाड़,घूरने की शिकायत तंग आकर परिजनों से की तो परिजन ने विरोध किया। फिर क्या था 24 दिसंबर के शाम को विपक्षी नगर उपाध्यक्ष के पति की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर जब नगर उपाध्यक्ष और पुत्री छुड़ाने दौड़ी तो विपक्षी महिला पुरुष ने नगर उपाध्यक्ष व उसकी शिक्षक पुत्री की पिटाई कर दी। जिसकी सूचना 112 पर दी गई


 लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता नगर कोतवाली पहुंची और लोक लज्जा के कारण छिपाते हुए तहरीर दी तो सुबह बुलाया गया,और जब सुबह पहुंची तो कोतवाल साहब के बाहर होने का बहाना कर शाम को बुलाया गया लेकिन शाम को भी न होने पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी गई


 फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में सातवें दिन भी रिपोर्ट दर्ज ना होने से पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पूरा मामला नगर कोतवाली गोंडा के सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवगरुण पुरम कालोनी खैरा बाग का है। 28 दिसंबर को भाजपा का महिला संगठन नगर कोतवाली पहुंचा और इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष को दी


 गई,जिलाध्यक्ष ने नगर कोतवाल को फोन कर कार्रवाई करने को कहा। इसके बावजूद नगर कोतवाल द्वारा कार्रवाई न कर दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौता करने का दबाव डाला जाने लगा,लेकिन पीड़ित समझौते को तैयार नहीं हुई तो विपक्षी दलित की रिपोर्ट लिखने की धमकी दी गई


 कि यदि रिपोर्ट लिखी जाएगी तो पहले दलित की फिर आप की लिखी जायेगी। फिलहाल सातवें दिन रिपोर्ट न लिखने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कार्यवाही न होने से क्षुब्ध होकर नगर उपाध्यक्ष ने अपने पद से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।