मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : स्कूल भवन से बाहर किए गए लेखा कार्यालय के कर्मचारी, बीईओ ने जड़ा ताला,

वित्त लेखा कार्यालय के भवन में ताला लगाकर कर्मचारियों को बाहर किए जाने के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बुधवार को बीएसए ने ताला खुलवा दिया।कार्यालय शिफ्ट करने के लिए वित्त लेखा कार्यालय को तीन दिन की मोह…

गोंडा न्यूज़ : स्कूल भवन से बाहर किए गए लेखा कार्यालय के कर्मचारी, बीईओ ने जड़ा ताला,
गोंडा न्यूज़ : स्कूल भवन से बाहर किए गए लेखा कार्यालय के कर्मचारी, बीईओ ने जड़ा ताला, — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

वित्त लेखा कार्यालय के भवन में ताला लगाकर कर्मचारियों को बाहर किए जाने के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बुधवार को बीएसए ने ताला खुलवा दिया।


कार्यालय शिफ्ट करने के लिए वित्त लेखा कार्यालय को तीन दिन की मोहलत दी गयी है। तीन दिन में भवन स्थानांतरित न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।  


कई बार इस कार्यालय को पंतनगर स्थित बीएसए कार्यालय में संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया


लेकिन यहां के अधिकारी और कर्मचारी मनमानी करते हुए स्कूल भवन में ही कार्यालय संचालन पर अड़े रहे।


तत्कालीन सीडीओ रही एम अरुन्नमौलि के निर्देश को भी यहां के कर्मचारियों ने ठेंगा दिया दिया था। बीएसए ने भी लेखाधिकारी को पत्र लिखकर 20 जनवरी तक कार्यालय शिफ्ट करने के लिए कहा लेकिन उनके निर्देश को भी दरकिनार कर दिया गया।


इसके बाद बीईओ मुख्यालय ने स्कूल पहुंचकर लेखा कार्यालय पर ताला जड़ दिया। कार्यालय पर ताला लगा देख कर्मचारियों को चेहरे उतर गए।


जिसने भी इस कार्रवाई को देखा उसके मुंह से बरबस ही यह निकल पड़ा कि बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले।


बीईओ ने बताया कि लेखा कार्यालय का संचालन अब बीएसए दफ्तर परिसर में बने नए भवन से किया जायेगा।


बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी कार्यालय का संचालन वर्षों से कंपोजिट स्कूल रानीपुरवा के भवन की पहली मंजिल पर संचालित हो रहा था।


कार्यालय में पूरे दिन शिक्षकों व कर्मचारियों की आवाजाही से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। वर्ष 2009-10 में पंतनगर में बीएसए कार्यालय का निर्माण कराया गया


तब यही कहा गया था कि वित्त लेखा कार्यालय का संचालन भी यहीं से किया जायेगा।


हालांकि जिस भवन में लेखा कार्यालय को संचालित किए जाने की बात कही गई थी इसका निर्माण भी अभी पूरा नहीं हो सका है


इस समस्या को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लगाए गए ताले को खुलवा दिया। बुधवार को लेखा कार्यालय पुराने भवन में ही खुला और कर्मचारियों ने जरूरी काम निपटाया।  


लेखा कार्यालय को पंतनगर स्थित बीएसए दफ्तर परिसर में संचालित करने के लिए कई बार निर्देश दिया गया लेकिन इस निर्देश का पालन नहीं हो रहा था।


इसलिए बीईओ मुख्यालय को कार्यालय बंद करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि समस्याओं को देखते हुए ताला खुलवा दिया गया है और कार्यालय शिफ्टिंग के लिए 3 दिन की मोहलत दी गई

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।