जिला अस्पताल में मरीजों से आपरेशन के नाम पर उगाही की शिकायतें लगातार मिल रही है।
अब मरीज से पथरी का आपरेशन कराने के नाम पर अस्पताल के कर्मचारी ने छह हजार रुपये हड़प लिए, जिसकी शिकायत सीएमएस से की गई है।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो. सालिम ने बताया कि शाहजमाल के मो. इमरान पथरी का दर्द होने पर आठ दिसंबर को मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।
सर्जन ने उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया। शीघ्र आपरेशन की बात कही।
आरोप है कि तभी एक कर्मचारी उनके पास आया और कहा कि आपरेशन जल्द करा दूंगा। छह हजार रुपये देने होंगे।
इमरान ने उसे रुपये दे दिए, मगर आज तक आपरेशन नहीं हुआ।
जब पीड़ित अपने रुपये मांगता है तो आरोपी उन्हें बुरा भला कहता है।
इसी समस्या को लेकर मलखान सिंह हास्पिटल के सीएमएस को फोन पर घटना से अवगत कराया। उनके कहने पर डा. मनीष द्विवेदी को शिकायती पत्र भी दिया।
सीएमएस' डा. जगबीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।