गोंडा न्यूज़: मजदूरी मांगना मजदूर को पड़ा महंगा, हुई जमकर पिटाई
गोंडा: जिले के थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गये श्रमिक क़ी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित क़ी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ह…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
गोंडा न्यूज़: मजदूरी मांगना मजदूर को पड़ा महंगा, हुई जमकर पिटाई — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जिले के थाना मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी का पैसा मांगने गये श्रमिक क़ी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित क़ी तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना गोंडा जिले के थाना मोतीगंज अन्तर्गत ग्राम निबिहवा तुर्काडीह से जुड़ी है। यहां के निवासी राजेश कुमार यादव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा है। गांव के निवासी संतोष के यहां वह बतौर श्रमिक काम कर रहा था। उसकी मजदूरी 15000 रुपये हो गई। उसने मजदूरी के रुपये मांगे तो संतोष, अशोक, मथुरा व अशोक की पत्नी निवासी निबिहवा तुर्काडीह थाना मोतीगंज चारो लोग भड़क उठे औऱ गाली देते हुए उसकी पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार पर तमाम लोग आ गये औऱ बचाये। पीड़ित ने मजदूरी के रुपये दिलाते हुए आरोपियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई किये जाने क़ी मांग क़ी है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क़ी जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।