गोंडा न्यूज़: अन्नपूर्णा भवन में कोटेदार नहीं कर रहे खाद्यान्न का वितरण,हुई शिकायत
गोंडा। जिले में लाखों रुपए की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन में कोटेदार खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहे हैं,जिससे प्रशासन नाराजगी जता रहा है। दुकान के बंद होने की शिकायत मिलने पर पंडरी कृपाल विकास खं…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
गोंडा न्यूज़: अन्नपूर्णा भवन में कोटेदार नहीं कर रहे खाद्यान्न का वितरण,हुई शिकायत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा। जिले में लाखों रुपए की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन में कोटेदार खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहे हैं,जिससे प्रशासन नाराजगी जता रहा है। दुकान के बंद होने की शिकायत मिलने पर पंडरी कृपाल विकास खंड के भटवलिया तथा खम्हरिया हरिवंश के कोटेदार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने खाद्यान्न अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न बांटने को कहा है,साथ ही चेतावनी दी है कि यदि खाद्यान्न अन्नपूर्णा भवन से नहीं वितरण किया गया है तो सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक शासन की ओर से गोंडा जिले में अब तक सभी विकास खंडों में 80 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा चुका है। इनमें से 50 से अधिक अन्नपूर्णा भवन में प्रत्येक माह खाद्यान्न का वितरण भी किया जा रहा है,लेकिन कुछ ऐसे कोटेदार हैं जो शासन के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही विकासखंड पंडरीकृपाल के दो गांव में अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न का वितरण ना होने की शिकायत प्रशासन को मिली,जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो कोटेदार की अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न वितरण करने की बात गलत पाई गई है। जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए हर हाल में खाद्यान्न का वितरण अन्नपूर्णा भवन से ही करने को कहा है। कोटेदार को चेतावनी दी गई है कि यदि वह लोग मनमानी करते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विकासखंड पंडरी कृपाल के दो गाँवों में अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न न बांटे जाने की शिकायत मिली थी,जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने बताया कि कुछ कोटेदार अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहे हैं,जिसकी शिकायत लगातार मिल रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिस गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हो गया है। वहां उसी भवन से खाद्यान्न वितरण करना होगा। ऐसा न करने वालों के विरूद्ध सख्त रवैया अपनाया जाएगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।