मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : गोंडा प्रशासन की डिजिटल पहल: युवाओं और क्रिएटर्स के लिए खास प्रतियोगिता

जनपद के विकास को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित करने और युवाओं को इससे जोड़ने के उद्देश्य से गोंडा जिला प्रशासन ने "ट्रांसफॉर्मिंग गोंडा" नामक सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता शुरू की है। जिलाधिकारी नेहा शर्म…

गोंडा न्यूज़ : गोंडा प्रशासन की डिजिटल पहल: युवाओं और क्रिएटर्स के लिए खास प्रतियोगिता
गोंडा न्यूज़ : गोंडा प्रशासन की डिजिटल पहल: युवाओं और क्रिएटर्स के लिए खास प्रतियोगिता — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

जनपद के विकास को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित करने और युवाओं को इससे जोड़ने के उद्देश्य से गोंडा जिला प्रशासन ने "ट्रांसफॉर्मिंग गोंडा" नामक सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता शुरू की है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की इस पहल का मकसद छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया संस्थानों और आम नागरिकों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे गोंडा में हो रहे बदलावों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकें।


प्रतियोगिता का प्रारूप


प्रतिभागियों को 30 से 90 सेकंड की रील तैयार करनी होगी, जिसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर पर पोस्ट कर #TransformingGonda और @DMGonda को टैग करना होगा।


31 मार्च को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा, और विजेता रील्स को गोंडा प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया जाएगा।

प्रतियोगिता की श्रेणियां


प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों में से किसी  पर रील बना सकते हैं:


"नया गोंडा, नई पहचान" – जिले के समग्र विकास एवं आधुनिक बदलावों पर केंद्रित।


"गोंडा की हरियाली, हमारी जिम्मेदारी" – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियानों पर आधारित।

"शिक्षा की किरण, गोंडा में परिवर्तन" – शिक्षा, डिजिटल लर्निंग एवं नवाचार से संबंधित।


"स्वच्छ गोंडा, सुंदर गोंडा" – स्वच्छता एवं जागरूकता अभियानों पर आधारित।

"महिला शक्ति, गोंडा की प्रगति" – महिला सशक्तिकरण एवं उनके योगदान को उजागर करने हेतु।


"कृषि नवाचार: गोंडा के किसानों की नई राह" – जैविक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं किसानों की प्रगति पर केंद्रित।

"युवाओं की उड़ान: गोंडा का उज्ज्वल भविष्य" – युवा उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित।


"पर्यटन एवं संस्कृति: गोंडा की धरोहर व स्वतंत्रता संग्राम में जनपद की भूमिका" – जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में जनपद की भूमिका को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।


"आकांक्षी ब्लॉक: विकास की नई दिशा" – गोंडा के आकांक्षी ब्लॉकों में हो रहे सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर केंद्रित।


पुरस्कार और पंजीकरण प्रक्रिया


प्रतियोगिता में ₹90,000 से ज्यादा के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें ग्रैंड प्राइज़ ₹21,000, पब्लिक चॉइस अवॉर्ड ₹11,000, निर्णायक मंडल चयन ₹11,000, सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग ₹5,000, और थीम-आधारित पुरस्कार ₹5,000 प्रति श्रेणी शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिलेगा, और विजेता रील्स को गोंडा प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया जाएगा।


भाग लेने के लिए 30-90 सेकंड की रील Facebook, Instagram और Twitter पर पोस्ट करें, @DMGonda को टैग करें और #TransformingGonda हैशटैग का उपयोग करें। फिर रील का लिंक ऑनलाइन फॉर्म में सबमिट करें। अंतिम तिथि 31 मार्च है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।