गोंडा न्यूज़ : जिलाधिकारी नेहा शर्मा की फायर एनओसी विहीन अस्पतालों पर सख्ती, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में बिना अग्निशमन सुरक्षा प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) के संचालित हो रहे चिकित्सालयों व पैथोलॉजी सेंटरों की शिकायत पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकार…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें107 बार पढ़ा गया
गोंडा न्यूज़ : जिलाधिकारी नेहा शर्मा की फायर एनओसी विहीन अस्पतालों पर सख्ती, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में बिना अग्निशमन सुरक्षा प्रमाणपत्र (फायर एनओसी) के संचालित हो रहे चिकित्सालयों व पैथोलॉजी सेंटरों की शिकायत पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों में फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान के रूप में तत्काल प्रारंभ किया जाए और एक सप्ताह के भीतर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
जिलाधिकारी ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि चिकित्सालयों में अग्निशमन के मानकों की अनदेखी, मरीजों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जो अत्यंत खेदजनक है, खासकर जब हाल के दिनों में कुछ अस्पतालों में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घट चुकी हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि जिन संस्थानों में अग्निशमन के मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें लिखित रूप से सूचित किया जाए और उनकी सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिलाधिकारी कार्यालय को तत्काल भेजी जाए।
इस कार्रवाई के तहत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में जानमाल की हानि से बचा जा सके।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।