मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Gonda News: नमो ड्रोन दीदी में ड्रोन और सहायक उपकरण की खरीद पर सरकार देगी 80 प्रतिशत अनुदान,

गोंडा जिले में कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई।“नमो ड्रोन दीदी योजना जिले में सकारात्मक और प्रभावशाली परिणामों के साथ आगे बढ…

Gonda News: नमो ड्रोन दीदी में ड्रोन और सहायक उपकरण की खरीद पर सरकार देगी 80 प्रतिशत अनुदान,
Gonda News: नमो ड्रोन दीदी में ड्रोन और सहायक उपकरण की खरीद पर सरकार देगी 80 प्रतिशत अनुदान, | फ़ोटो: TVL News

गोंडा जिले में कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहन देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई।


“नमो ड्रोन दीदी योजना जिले में सकारात्मक और प्रभावशाली परिणामों के साथ आगे बढ़ रही है।


इस योजना के तहत जिले के सात संकुल स्तरीय संघों का चयन किया गया है। साथ ही,


उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत “नमो ड्रोन दीदी” के लिए ड्रोन पायलट और सहायक की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


चयनित महिलाओं को प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


सब्सिडी पर ड्रोन खरीदने के लिए कैसे करें आवेदन


नमो दीदी ड्रोन योजना (Namo Drone Didi Scheme) के तहत चयन होने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।


प्रशिक्षण के बाद जो महिला ड्रोन ऑपरेटिंग का काम करती है उन्हें 15,000 रुपए की सैलरी भी दी जाएगी।


यदि आप महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं तो आप इस योजना के तहत ड्रोन खरीदने के लिए आवेदन कर सकती हैं।


आवेदन करने वाली महिलाएं निम्न आर्थिक वर्ग से संबंधित होने के साथ ही कृषि गतिविधियों में शामिल होनी चाहिए।


इस योजना के तहत 18 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।


नमो ड्रोन दीदी योजना और इसमें आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://namodronedidi.php-staging.com/about-scheme पर विजिट कर सकते हैं।


सब्सिडी पर ड्रोन के लिए आवेदन हेतु किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता



नमो दीदी ड्रोन योजना (Namo Drone Didi Scheme) के तहत आवेदन करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।


योजना में आवेदन के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे दस्तावेज इस प्रकार से हैं-


आवेदन करने वाली महिलाओं का आधार कार्ड


आवेदक का स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र


आवेदक का पैन कार्ड


आवेदक का ईमेल आईडी


आवेदक महिलाओं का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर


आवेदक महिलाओं का पासपोर्ट साइज फोटो


स्वयं सहायता समूह का पहचान पत्र आदि। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।