शहर के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले ई रिक्शा चालक सुरेंद्र कुमार 35 वर्ष ने सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
सुरेंद्र कुमार की पत्नी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है
कि उसके पति सुरेंद्र कुमार ने राकेश दुबे से 30 हजार रुपये ब्याज पर लिया था।
इस कर्ज को चुकाने के लिए वह बैंक से लोन लेना चाहते थे। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने यह पैसा अदा करने के बाद ही लोन देने को कहा इस पर सुरेंद्र कुमार ने सुंदरलाल यादव से पैसा लेकर बैंक कर्मचारी साबर अली को दे दिया।
आरोप है बताया कि इस मामले में महिला के पति से बैंक ने पैसा न लौटाने पर उसका ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया था,
जिससे परेशान होकर प्रथम दृष्टया महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी। प्रकरण के संबंध में महिला की तरफ से दी गई
तहरीर के आधार पर बैंक मैनेजर अनामिका और बैंक कर्मचारी सचिन गौतम के खिलाफ थाना बिसरख पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।