मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : रात्रि 2 बजे हुई अवैध खनन की जांच, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध

Gonda जिले के करनैलगंज तहसील के ग्राम नगवाकला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर रात्रि 2 बजे खनन अधिकारी द्वारा थाना करनैलगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थलीय…

गोंडा न्यूज़ : रात्रि 2 बजे हुई अवैध खनन की जांच, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध
गोंडा न्यूज़ : रात्रि 2 बजे हुई अवैध खनन की जांच, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


Gonda जिले के करनैलगंज तहसील के ग्राम नगवाकला में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर रात्रि 2 बजे खनन अधिकारी द्वारा थाना करनैलगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में यह पाया गया कि लगभग 47x27 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक मीटर गहराई तक अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की गई थी।

हालांकि मौके पर कोई वाहन नहीं मिला, लेकिन जेसीबी और डंपरों के टायरों के निशान स्पष्ट रूप से देखे गए, जिससे यह अनुमान लगाया गया कि यह खनन गतिविधि कई दिनों से संचालित की जा रही थी।


इस पूरे प्रकरण में संबंधित लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में स्पष्ट आदेश दिए गए थे कि क्षेत्र में यदि कहीं अवैध खनन होता है तो सम्बन्धित राजस्व व पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके बावजूद ग्राम नगवाकला में हो रहे खनन की कोई सूचना न स्थानीय पुलिस को दी गई और न ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।


एक अन्य प्रकरण में थाना खरगूपुर क्षेत्र में भी अवैध मिट्टी पटान की सूचना पर जांच की गई, परन्तु शिकायतकर्ता के स्थल पर न पहुँचने के कारण निरीक्षण सीमित रहा। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की नींव में 90 घनमीटर सामान्य मिट्टी का पटान पाया गया।


खनन अधिकारी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि नियमानुसार भूमि स्वामी और गाटे की जानकारी एकत्र कर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा, तथा सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी क्षेत्र में अवैध खनन की पुष्टि होती है, तो उस क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।