मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रयास से मां वाराही देवी मंदिर का कायाकल्प : डीएम नेहा शर्मा की पहल से बदला मंदिर परिसर का स्वरूप

गोंडा जनपद की तहसील तरबगंज स्थित पौराणिक मां वाराही देवी मंदिर — जिसे 51 शक्तिपीठों में एक माना जाता है — अब व्यवस्थित और विकसित स्वरूप की ओर अग्रसर है। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की सक्रिय पहल और…

गोंडा न्यूज़ : जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रयास से मां वाराही देवी मंदिर का कायाकल्प : डीएम नेहा शर्मा की पहल से बदला मंदिर परिसर का स्वरूप
गोंडा न्यूज़ : जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रयास से मां वाराही देवी मंदिर का कायाकल्प : डीएम नेहा शर्मा की पहल से बदला मंदिर परिसर का स्वरूप — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा जनपद की तहसील तरबगंज स्थित पौराणिक मां वाराही देवी मंदिर — जिसे 51 शक्तिपीठों में एक माना जाता है — अब व्यवस्थित और विकसित स्वरूप की ओर अग्रसर है। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा की सक्रिय पहल और स्थानीय जनभागीदारी से इस ऐतिहासिक मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।


पहले चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें मुख्य रूप से मंदिर मार्ग का अतिक्रमण मुक्त कराना, 53 अस्थायी दुकानों को हटाकर उन्हें व्यवस्थित रूप में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया तथा मंदिर के समक्ष बड़े कंपाउंड का निर्माण कार्य शामिल है। इससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं आवागमन में राहत मिली है।


वर्तमान में दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है, जिसमें मंदिर परिसर के विस्तृत सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, वृक्षारोपण तथा अन्य जनसुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। डीएम नेहा शर्मा के निर्देशन में संबंधित विभाग एवं स्थानीय नागरिक मिलकर कार्य को गति दे रहे हैं।


मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, यह स्थान मां सती के दांतों के गिरने का स्थल है और यहां दो गहरे छिद्र आज भी देखे जा सकते हैं, जिनकी गहराई अब तक मापी नहीं जा सकी है। विशेष रूप से नेत्र रोगियों के बीच यह मंदिर आस्था का केंद्र माना जाता है।


जिलाधिकारी ने कहा, "यह सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है। जनसहयोग से इसे आदर्श धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का हमारा प्रयास जारी है।"

वाराही देवी मंदिर के कायाकल्प की यह योजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रशासन और आमजन के सहयोग की मिसाल भी पेश करेगी।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।