Gonda जिले के पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-432/23, धारा 420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दर्शन लाल प्रजापति पुत्र ननकू नि0 ग्राम देवरदा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को ग्राम देवरदा से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.06.2023 को वादिनी ऊषा सिंह पत्नी श्रवण कुमार सिंह नि0 गायत्री पुरम सिविल लाइन थाना को0 नगर की तहरीर पर थाना को0 नगर में धोखाधड़ी कर प्रार्थिनी की बैनामा शुदा जमीन को विपक्षीगणों द्वारा किसी और को बैनामा कर देने के सम्बन्ध में 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 25.03.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त दर्शन लाल प्रजापति को ग्राम देवरदा से गिरफ्तार कर लिया गया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दर्शन लाल प्रजापति पुत्र ननकू नि0 ग्राम देवरदा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 432/23, धारा 420,467,468,471 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 केदार राम।
02. उ0नि0 अविनाश सिंह।
03. का0 विनय प्रताप।