मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शादी के 14 दिन बाद ही प्रगति यादव ने रचाई खौफनाक साजिश, पति की सुपारी देकर करवाई हत्या

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक नवविवाहित पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए पति की हत्या करवा दी। शादी के महज 14 दिन बाद इस साजिश को अंजाम दिया गया, जिससे पुलिस भी चौंक गई।19 मार्च को हुआ खुलासाऔर…

शादी के 14 दिन बाद ही प्रगति यादव ने रचाई खौफनाक साजिश, पति की सुपारी देकर करवाई हत्या
शादी के 14 दिन बाद ही प्रगति यादव ने रचाई खौफनाक साजिश, पति की सुपारी देकर करवाई हत्या | फ़ोटो: TVL News

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक नवविवाहित पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए पति की हत्या करवा दी। शादी के महज 14 दिन बाद इस साजिश को अंजाम दिया गया, जिससे पुलिस भी चौंक गई।

19 मार्च को हुआ खुलासा


औरैया पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि 19 मार्च को गेहूं के खेत में एक घायल व्यक्ति मिला, जिसकी पहचान हीड्रा चालक दिलीप यादव के रूप में हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह ब्लाइंड मर्डर केस पुलिस के लिए चुनौती बना, लेकिन टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

प्रेमी संग रची साजिश, मुंह दिखाई के पैसों से दी सुपारी


जांच में पता चला कि दिलीप की पत्नी प्रगति यादव और उसके प्रेमी अनुराग यादव के बीच चार साल से अफेयर था। शादी के बाद प्रगति अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी, जिससे उसने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।


पुलिस के अनुसार, प्रगति ने शादी के मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये अपने प्रेमी को दिए, जिससे उसने सुपारी किलर रामजी नागर को हायर किया। रामजी को कुल दो लाख रुपये देने की डील हुई थी, जिसमें से एक लाख एडवांस दिया गया था।

गोली मारकर की हत्या, पत्नी ने दिखाया झूठा शोक


साजिश के तहत, रामजी नागर ने दिलीप को मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेत में ले गया और गोली मार दी। जब तक परिवार को कुछ समझ आता, दिलीप की मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद प्रगति यादव पति की मौत पर रो-धोकर लोगों को झांसा देती रही।

तीनों आरोपी गिरफ्तार


इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने प्रगति यादव, अनुराग यादव और रामजी नागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे संपत्ति और प्रेम संबंध मुख्य वजह थे।

मेरठ की घटना से मिलती-जुलती वारदात


इस मामले की तुलना मेरठ में हुई मुस्कान-सौरभ हत्याकांड से की जा रही है, जहां एक नवविवाहिता ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर अपने पति की हत्या की थी। औरैया में भी प्रगति ने वैसा ही प्लान बनाकर अपने पति की जान ले ली।


अब इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोग यह सोचकर दंग हैं कि कैसे एक नवविवाहिता ने इतनी खौफनाक साजिश रच डाली।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।