मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : गैंगस्टर एक्ट के 2 आरोपियों की 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, मारपीट व गैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज केस

संगठित गिरोह बनाकर मारपीट व गैर इरादतन हत्या करने के अपराध में संलिप्त दो आरोपियों की 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क कर लिया।एसडीएम सदर की मौजूदगी में सीओ सदर व धानेप…

गोंडा न्यूज़ : गैंगस्टर एक्ट के 2 आरोपियों की 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, मारपीट व गैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज केस
गोंडा न्यूज़ : गैंगस्टर एक्ट के 2 आरोपियों की 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, मारपीट व गैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज केस — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


संगठित गिरोह बनाकर मारपीट व गैर इरादतन हत्या करने के अपराध में संलिप्त दो आरोपियों की 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने मंगलवार को कुर्क कर लिया।


एसडीएम सदर की मौजूदगी में सीओ सदर व धानेपुर पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी की

एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक इटियाथोक थाना क्षेत्र के दरियापुर हरदोपट्टी निवासी बलराम तिवारी उर्फ शिवकुमार तिवारी  गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है


और गैंग बनाकर मारपीट व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस के मुताबिक बलराम गैंगलीडर है।


उसके खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। बलराम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।


मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस व प्रशासन की टीम ने आरोपी बलराम के घर पहुंचकर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली।


कुर्क की गयी संपत्ति में तीन मकान,जमीन व 4 बाइक शामिल है। इसी तरह गैंग के सदस्य अनिल कुमार दूबे निवासी ग्राम विचऊपुरवा दरियापुर हरदोपट्टी थाना इटियाथोक की एक बाइक को जब्त कर लिया गया।


जब्त किये गये मकान भूमि व 5 बाइकों की कीमत करीब 1.09 करोड़ रुपये है। जब्त की गयी बाइक धानेपुर थाने के सुपुर्द की गयी है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।