मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का लिया गया जायजा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का लिया गया जायजा। पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, मेला…

गोंडा न्यूज़ : पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का लिया गया जायजा
गोंडा न्यूज़ : पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का लिया गया जायजा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का लिया गया जायजा। पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, मेला व शोभायात्रा की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

आज दिनांक 24.02.2025 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री विनीत जायसवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पृथ्वीनाथ मन्दिर थाना खरगूपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने तथा मेला व शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


महोदय द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत  जनपद के सभी शिवालयों का अधिकारीगण द्वारा आज ही भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले लें तथा स्वयं के स्तर पर समीक्षा कर लें। समस्त राजपत्रित अधिकारीगण सभी धर्मगुरूओं, आयोजको, शान्ति समीतियों  के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर ले। सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखी जाये। पृथ्वीनाथ मन्दिर सहित जनपद के सभी शिवालयों में शिवारात्रि मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंदिर पर भीड़ भाड़ रहेगी महाशिवरात्रि मेले में नदी/घाटों से दर्शनारार्थी जल लेकर जाएगें, नदी/घाटों पर बैरिकेटिंग तथा गोताखोर की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों, बीट कर्मियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया । गैर परम्परागत आयोजन की अनुमति न दी जाये , तथा पूर्व से निर्धारित रास्ते से ही पर्याप्त पुलिस बल के साथ शोभायात्रा निकाली जाये।


सभी शिवालयों पर वर्दी व शादे वस्त्र में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाये। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में QRT के साथ पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाये । महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कॉवड़ मार्गों पर उचित दूरी पर पुलिस पिकेट/गस्त, फुट पेट्रोलिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा यूपी 112 के वाहनों को भी आवश्यकतानुसार रूट चार्ट बना कर व्यवस्थापन करा लिया जाये। वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था समय से पूर्ण कराते हुए तद्नुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पीए सिस्टम की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये तथा कांवड़ के मार्गों व धार्मिक स्थलों के आस-पास पोस्टर पार्टी को सक्रिय रखा जाये। स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों/कर्मचारियों को सामयिक सूचना के प्रति और अधिक सतर्क कर दिया जाये तथा प्रत्येक छोटी सी छोटी सूचना को गम्भीरता से लेते हुये तत्परतापूर्वक यथोचित विधिक कार्यवाही की जाये। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की मानिटरिंग की जाये तथा सतर्क दृष्टि रखी जाये। भ्रामक / आपत्तिजनक पोस्ट एवं अफवाहों का तत्काल संज्ञान लेते हुये वैधानिक कार्यवाही की जाये तथा अफवाहों का खण्डन किया जाये।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।