मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: जिले के 1207 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने लिया शपथ, डीएम ने सभी को लिखा मार्मिक खत

● नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से भेदभाव के बिना विकास कार्य शुरू करने का आह्वान● कोरोना से लड़ाई में आगे आएं सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान: DM● सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम…

गोंडा: जिले के 1207 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने लिया शपथ, डीएम ने सभी को लिखा मार्मिक खत
गोंडा: जिले के 1207 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने लिया शपथ, डीएम ने सभी को लिखा मार्मिक खत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से भेदभाव के बिना विकास कार्य शुरू करने का आह्वान

● कोरोना से लड़ाई में आगे आएं सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान: DM

● सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम करें ग्राम प्रधान




गोंडा: जिले के 1207 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण कर लिया है| 1207 ग्राम प्रधानों का डीएम ने लिखा मार्मिक खत| जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मार्मिक पत्र लिखकर कोरोना से लड़ाई एवं गांव के विकास कार्य को तेज गति देने का आहवान किया है। डीएम ने अपने अर्द्धशासकीय पत्र में ग्राम प्रधानों से कहा है कि आपको गांव की कमान संभालने पर हार्दिक बधाई। हो सकता है चुनाव में अन्य उम्मीदवार भी रहे हों परन्तु अब आप पूरे गांव के सभी जाति व धर्म के लोगों के प्रधान हैं। सबके कल्याण की जिम्मेदारी अब आपकी है। अतः आपको उदारमना होकर सबका साथ, सबका विश्वास हासिल कर सबका विकास करना हैं। गाॅव के कमजोर वर्ग के लोगों महिलाओं और बच्चों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा।



गांव के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं है। राज्य स्तर, केन्द्र स्तर की विभिन्न योजनाओं को सही रूप से, सही व्यक्तियों तक पहुंचाने से गांव की तस्वीर बदल सकती है। गरीब कमजोर व वंचित के कल्याण से आपको असीम दुआएं मिलेगी और आपको सुखद अनुभूति होगी|



आजकल जब गांव, प्रदेश और देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और मानव पर गंभीर संकट आन पड़ा है, गांव के मुखिया की कमान संभालना बहुत चुनौतीपूर्ण है। सभी गांववासी आपकी ओर संकट की इस घड़ी में बहुत उम्मीद से देख रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप उन्हें निराश नहीं होने देंगे। इस समय मानव को बचाना सबसे जरूरी है और यही मानवता का तकाजा भी है।




वर्तमान में मानव मात्र को महामारी से बचाने के लिए सबसे पहले आपको सफाई और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आप सबसे पहले अपनी गांव पंचायत के स्वास्थ्य उपकेन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को गोद लेकर उसका जीर्णोद्वार अधोसंरचना विकास सुन्दरीकरण कराकर, उसका बेहतर उपयोग कर सकते हैं। दूसरे नम्बर पर आंगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन व प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का कायाकल्प करा सकते हैं। 



गाॅव के नाले, नालियों, गलियों सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, जल भराव वाले जगहों पर छिड़काव, हैण्डपम्पों का क्लोरीनेशन, इण्डिया मार्का-पंप के स्वच्छ जल का उपयोग, शौचालय के प्रयोग, ब्लीचिंग पाउडर, चूना आदि का छिड़काव, फागिंग आदि कराकर एवं सभी तरह के टीके लगवाकर गांव को बीमारी से बचा सकते हैं तथा इलाज की बेहतर व्यवस्था से मानव के समक्ष आए इस संकट से अपने गांव को सुरक्षित कर सकते हैं। 




बच्चे हमारा भविष्य हैं। आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रभावी संचालन कराकर हम माताओं, बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ा सकते हैं। विद्यालयों का निकट पर्यवेक्षण कर अपने भविष्य को स्वस्थ, साक्षर बना सकते हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं, पेंशन और जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को राशन व पात्रता के आधार पर विकास योजनाओं का लाभ दिलाकर, रोजगार दिलाकर आप गांव की तदवीर, तस्वीर व तकदीर बदल सकते हैं। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता है सही मन से दृढ़ संकल्प लेने की और अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करने की। मुझे विश्वास है कि आप इसे अवश्य साबित करेंगे, और अपने गांववासियों का निराश नहीं होने देंगे।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।