बस्ती: CM योगी के पूर्व निर्धारित गांव के दौरे को लेकर BJP नेता ने उठाए सवाल, कहा- हकीकत जानने के लिए मौके पर ही खुद किसी गाँव का चयन करें
बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 27 मई को बस्ती का दौरा करेंगे| सरकारी कार्यरक्रम के अनुसार सीएम कल अपराह्न 03:45 बजे 04:45 बजे के बीच किसी गांव का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बस्ती: CM योगी के पूर्व निर्धारित गांव के दौरे को लेकर BJP नेता ने उठाए सवाल, कहा- हकीकत जानने के लिए मौके पर ही खुद किसी गाँव का चयन करें — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 27 मई को बस्ती का दौरा करेंगे| सरकारी कार्यरक्रम के अनुसार सीएम कल अपराह्न 03:45 बजे 04:45 बजे के बीच किसी गांव का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव के दौरे पर भाजपा नेता नितेश शर्मा ने सवाल उठाया है|उन्होंने कहा,'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अगर किसी गांव का दौरा करना है तो उन्हें मौके पर ही खुद किसी गाँव का चयन करना चाहिए| जिससे हकीकत पता चल सके| अधिकारी तो पूर्व निर्धारित गांव का दौरा कराएंगे|
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने सीएम के 'आधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट करके बस्ती जनपद के दौरे के दौरान किसी गांव के भ्रमण करने की सूचना' पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि गांव की वास्तविक हकीकत को जानना हो तो वे निर्धारित समय पर जिस गांव का दौरा करना है उसका चयन स्वयं करें।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रायः सूबे के मुखिया अथवा बड़े अधिकारियों के आगमन पर जनपद के अधिकारी उन गांवों का दौरा कराते हैं जहां वे गांव की तस्वीर को बदलने के लिए पहले से ही उस पर अस्थाई परिवर्तन कर देते हैं। कहा कि ऐसे में जिम्मेदार आगंतुक से वास्तविक स्थिति छिप जाती है। नतीजतन जिम्मेदार लोग सच्चाई से अनभिग्ग होकर मीडिया और समाज में विकास की झूठी बयानबाजी और दावे करने लगते हैं। ऐसे करने से पूरे जनपद में वे उपहास का पात्र बनते हैं।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें दौरा करने वाले गांव के चयन में समस्या हो रही हो तो इसके लिए वे संगठन अथवा जनप्रतिनिधियों का सहारा लें। जिससे उनके जनपद भ्रमण के उद्देश्य का वास्तविक परिणाम मिल सके। भाजपा नेता के इस पहल को सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर सराहा गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना विचार प्रकट करते हुए उक्त सुझाव की खूब प्रशंसा किया है। अब देखना यह है कि यह सुझाव सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को यह कितना रास आता है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।