मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: दोहरे हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चारपाई की पाटी बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना इटियाथोक पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इटियाथोक के बेलभारिया गांव में 13 जुलाई को हुई बुजुर्ग दंपति जाकिर मुहम्म्द और…

गोंडा: दोहरे हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चारपाई की पाटी बरामद
गोंडा: दोहरे हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चारपाई की पाटी बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना इटियाथोक पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इटियाथोक के बेलभारिया गांव में 13 जुलाई को हुई बुजुर्ग दंपति जाकिर मुहम्म्द और ननका हत्याकांड के आरोपी मो0 इसरार उर्फ कल्लू पुत्र रज्जाक उर्फ झिनकान और शौकत अली पुत्र अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है



13 जुलाई को थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत बेलभरिया के रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति जाकिर पुत्र मो0 सत्तार उम्र लगभग 75 वर्ष व ननका पत्नी जाकिर उम्र लगभग 70 वर्ष की हत्या कर दी गयी थी। मृतक दम्पति के पुत्र नासिर रजा पुत्र जाकिर निवासी बेलभरिया, थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना इटियाथोक में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की गयी थी तथा आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर थानाध्यक्ष इटियाथोक को निर्देशित किया गया था।



उक्त निर्देश के अनुकम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा आज 13 जुलाई को सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर दोहरे हत्याकाण्ड के आरोपी अभियुक्तों  मो0 इसरार उर्फ कल्लू और शौकत अली को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही से आलाकत्ल (चारपाई की पाटी) बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 



गौरतलब है कि,'13 जुलाई की सुबह बेलभारिया गांव में एक घर में एक ही कमरे में जाकिर मुहम्म्द और उनकी पत्नी ननका के शव मिले थे। दोनों के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। बुधवार सुबह बुजुर्ग दंपति जब घर से नहीं निकले तो पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे। 



कमरे में बुजुर्ग दंपति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। इसके बाद  ग्रामीणों ने घर में शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 



जाकिर घर में झाड़ फूंक का काम और खेती किसानी करते थे। बुजुर्गदंपति के 4 बेटे हैं। दो बेटे गांव में अलग घर बनाकर रहते हैं। उनमें से एक बेटा क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वहीं दूसरा बेटा गांव में डॉक्टर हैं। दो बेटे राजकोट में रहकर मजदूरी करतेथे।



गिरफ्तार अभियक्तगण

1. मो0 इसरार उर्फ कल्लू पुत्र रज्जाक उर्फ झिनकान नि0 बेलभरिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा। 

2. शौकत अली पुत्र अब्दुल सत्तार नि0 बेलभरिया थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।