गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गोंडा पुलिस की बहुत बड़ी कार्रवाई| गोंडा पुलिस ने 254 लोगों को 24 घन्टे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल| 68 वारंटी, 21 शस्त्र अधिनियम, 12 व्यक्ति वांछित, 32 अवैध शराब, 121 विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में गिरफ्तार|
NBW, मुकदमों में वांछित और अपराधों में लिप्त अभियुक्त अरेस्ट| अवैध शराब असलहा और अन्य आपराधिक कृत्यों के आरोपियों की धरपकड़| पुलिस ने अभियान चलाकर 24 घण्टे के अंदर 254 लोग हुये अरेस्ट|
महिला और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर| गोंडा एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी आरोपियों को किया पेश| गोंडा पुलिस लाइन प्रांगण में एक साथ दिखे 254 बंदी।
वहीँ गोंडा जेल अधीक्षक ने खड़े किए हाथ....एक साथ 254 बंदियों को जेल में रखने पर खड़े किए हाथ| गोंडा जिला कारागार में कुल 508 कैदी रखने की है क्षमता| क्षमता से ज्यादा जिला कारागार में इस समय कुल 1100 कैदी है बन्द|