मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: इश्योरेंस के नाम पर 3 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने इश्योरेंस के नाम पर करीब 3 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया| साथ ही बैक खातों में 5 लाख रु0 फ्रिज कराया गया…

गोंडा: इश्योरेंस के नाम पर 3 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
गोंडा: इश्योरेंस के नाम पर 3 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने इश्योरेंस के नाम पर करीब 3 करोड़ रूपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 4 सदस्यों को   गिरफ्तार किया| साथ ही  बैक खातों में 5 लाख रु0 फ्रिज कराया गया| 11 मार्च को जसप्रीत सिंह प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया बडगांव द्वारा थाना को0 नगर पर सूचना दी गयी कि खाताधारक मोनू पुत्र सज्जन मि0 23/112 जानकी नगर आवास विकास कालोनी, गोण्डा आधार सं0 5250-7098-7470 द्वारा जनपद गोण्डा के कई बैंको में खाता खोला गया था तथा इस खाते के सम्बन्ध में साइबर पुलिस स्टेशन सेक्टर 4, डी एल एफ पी एच-5 आफिस गुड़गाँव, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पश्चिम बंगाल व थाना प्रभारी चाणक्यपुरी नई दिल्ली से उक्त खाते में धोखाधडी से रूपये के लेन-देन की सूचना प्राप्त हुई है। जसप्रीत सिंह की सूचना पर थाना को0 नगर में मामला पंजीकृत किया गया। 



सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्रानि0 को0 नगर, प्रभारी एस0ओ0जी0 व साइबर सेल को ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने बताया,''''क्रम में थाना को0, एस0ओ0जी0 व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आज ठगी करने वाले गैंग के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। 



गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह सामान्य लोगो को 20 से 25 हजार रूपये का लालच देकर फर्जी रेंट एग्रीमेन्ट के आधार पर अपने आधार कार्डों में पता परिवर्तित करा लेते है उन आधार कार्ड की मदद से भिन्न-भिन्न बैंको में खाता खोलते है। 



हमारे गिरोह के अन्य सदस्य आनलाइन वेबसाइटो से प्राप्त लाइफ इंश्योरेंस कम्पनियों के एजेण्टों से वार्ता करके, कस्टमर का डेटा (नाम, पता, 

मेल0आई0डी0 और सम्पर्क नम्बर) प्राप्त करते है। एजेण्ट से एकबार में 2 से 3 हजार कस्टमर की डिटेल प्राप्त हो जाती है।



इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य जो कॉलसेन्टर के काम करने के अनुभवी होते है वो कस्टमर डिटेल में से इंश्योरेंस कम्पनी का एजेण्ट बनकर पॉलिसी प्रीमियम में छूट का लालच देकर अपने फर्जी अकाउंट को कम्पनी का बताकर कस्टमर द्वारा आनॅलाइन पैसा जमा करा लेते है तथा उन पैसों को ए0टी0एम0 कार्ड के माध्यम से भिन्न-भिन्न जनपदों के ए0टी0एम0/पेट्रोलपम्पों से पैसा निकाल लेते है तथा उस पैसों को गैंग के सभी सदस्यो द्वारा आपस में बांट कर अपने-अपने शौखों को पूरा करने में खर्च करते है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


इस गिरोह द्वारा वर्ष 2019 से अबतक जनपद बर्द्धमान प0बंगाल प्रान्त, चाणक्यपुरी दिल्ली व अन्य कई राज्यों/जनपदों के लोगो से इंश्योरेंस के नामपर लगभग 03 करोड रूपये की ठगी की जा चुकी है।



पुलिस ने बताया,''साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 419, 420 भादवि के साथ धारा 467, 468, 471,417,406, 120बी भादवि की बढोत्तरी की गयी है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर, प्रभारी एस0ओ0जी0 व सर्विलांस को दिए गए है तथा घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किए जाने का भी निर्देश क्षेत्राधिकारी सदर व प्र0नि0 को0 नगर को दिए गए साथ ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आमजनमानस को संदेश दिया गया कि अपरचित फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपना पर्सनल डेटा सांक्षा न करें तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि जो भी गैंग जनपद में साइबर ठगी करने का दुस्साहस करेंगा अके विरुद्ध गोण्डा पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साह वर्द्धन हेतु पुलिस टीम को 25,000 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral




गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मोनू पुत्र सज्जन नि0 ग्राम भीख थाना जगतपुर जनपद रायबरेली। 

2. शिवम सिंह पुत्र बृजेश सिंह नि0 पवारन पुरवा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली। 

3. सुमित अवस्थी पुत्र सुरजीत कुमार अवस्थी नि0 भीख थाना जगतपुर जनपद रायबरेली। 

4. दिनेश सिंह पुत्र अम्बर सिंह नि0 पवारन पुरवा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।