समलैंगिक संबंधों में हुई थी युवक हत्या: पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी किया गिरफ्तार, दारु पीने के बाद संबंध बनाने को लेकर विवाद में दोस्तों ने ईट से कूचकर मार डाला था
कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली में युवक अकील अहमद की हत्या के दूसरे आरोपी को भी कर्नलगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी फहीम उर्फ चांद ने बताया कि अकील समलैंगिक थे। आपसी झगड़े के दौर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
समलैंगिक संबंधों में हुई थी युवक हत्या: पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी किया गिरफ्तार, दारु पीने के बाद संबंध बनाने को लेकर विवाद में दोस्तों ने ईट से कूचकर मार डाला था | फ़ोटो: TVL News
कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली में युवक अकील अहमद की हत्या के दूसरे आरोपी को भी कर्नलगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी फहीम उर्फ चांद ने बताया कि अकील समलैंगिक थे। आपसी झगड़े के दौरान ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा हत्यारोपी पहले ही जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया,''मुखबिर की सूचना पर फहीम उर्फ चाँद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी 99/128 कंघी मोहाल थाना बजरिया कानपुर नगर को समय करीब 07.00 बजे परेड चौराहा से 50 कदम आगे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी फहीम उर्फ चांद ने कि दिनांक 14/02/2022 को मैने व पुजारी कश्पय जो छः बगलिया का रहने वाला है तथा मृतक अकील अहमद साथ में बैठकर दारू पीये थे तथा अकील अहमद समलैगिंक था व करेक्टर से ढीला था दारु पीने के बाद रात्रि करीब 8 बजे हम तीने मै, पुजारी कश्यप व अकील अहमद मकरावर्टगंज के खण्डहर वाले स्कूल में गये और पहले अकील के साथ कौन गलत काम पहले करेगा| इसी वात को लेकर अकील से हम लोगो का झगडा हो गया दारु के नशे मे मैने एक ईटा उठाकर अकील के सिर पर मार दिया जिससे वह गिर गया तब मै और पुजारी कश्यप ने मिलकर उसके सिर पर ईटे से पाँच छः वार मारा और वह बेहोश हो गया ।
हमलोग बहाँ से भाग गये लेकिन मैने सोचा कि वह मरा नही है तो मैने अपने मोबाईल न0 8081586869 से घर आकर करीब रात के 9.30 बजे अकील के फोन पर काल की थी तो वह बोल रहा था कि यही पडे है तो मै निश्चित होकर सो गया लेकिन अगले दिन मुझे पता चला कि अकील मर गया है तो मैने अपना सिम निकाल फेंक दिया व फोन आफ कर पुलिस से छिपता छिपाता इधर उधर रह रहा था । अभि0 फहीम उर्फ चाँद उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।