गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पंचायत उपचुनाव के 37 पदों के लिए 12 ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 37 पदों के लिए नामांकन में 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया है। एक प्रधान, 8 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) तथा 28 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 40 नामांकन हुए। नामांकन प्रक्रिया में बभनजोत ब्लाक में 2 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ। बभनजोत के मड़वा बुजुर्ग व सीतारामपुर ग्रंट में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई भी नामांकन नहीं हुआ है। दोनों पद अभी भी रिक्त ही रहेंगे। 37 पदों में 31 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, एक प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर में प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। बभनजोत में ग्राम पंचायत सदस्य के 2 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं, पडरी कृपाल में ग्राम पंचायत सदस्य 2 पदों पर एक-एक नामांकन, झंझरी विकासखंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2 पदों पर एक-एक नामांकन हुआ। मुजेहना क्षेत्र पंचायत सदस्य भोरहा द्वितीय अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यहां पर एक पद के लिए दो नामांकन हुआ है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दुल्लापुर सीट पर एक नामांकन हुआ। इटियाथोक ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के 4 पदों पर नामांकन हुआ है। रुपईडीह में क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल नगर प्रथम के लिए के लिए दो नामांकन हुआ। हलधर मऊ में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए एक नामांकन तथा कर्नलगंज में शहबाजपुर ग्राम प्रधान पद के लिए तीन नामांकन।
नवाबगंज में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चार नामांकन वजीरगंज में क्षेत्र पंचायत सदस्य गनेशपुर ग्रंट एक नामांकन। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए एक नामांकन हुआ है। बेलसर में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए दो नामांकन मनकापुर में सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए 6 नामांकन। बभनजोत ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्लामपुर के लिए एक नामांकन।
ग्राम पंचायत सदस्य 4 पदों के लिए सिर्फ दो ही जगह नामांकन हुए। 2 वार्डों में कोई नामांकन नहीं हुआ।नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी। तथा 22 जुलाई को उम्मीदवार अपना नाम शाम 3 बजे तक वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए आगामी 4 अगस्त को मतदान तथा 5 अगस्त को चुनाव परिणाम आएंगे। 37 पदों में 31 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय एक प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होंगे।