मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, घर पहुंचकर PM मोदी ने बधाई दी

नई दिल्ली: बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं| बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई ह…

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, घर पहुंचकर PM मोदी ने बधाई दी
द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, घर पहुंचकर PM मोदी ने बधाई दी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं| बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देने के बाद उनके आवास से रवाना हुए।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।



PM मोदी ने कहा, ‘भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई|



निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।



विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव एक प्रामाणिक और समावेशी भारत का उदाहरण है।"



द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले,  यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले


रायरंगपुर में द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा,''मैं बहुत खुश हूं, मेरी दीदी आदिवासी क्षेत्र से जाकर राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। यहां लोग बहुत खुश हैं। मैं परसो उनसे मिलने जाऊंगा|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।